पीएम मोदी ने 'मन की बात' में छठ पूजा को ग्लोबल फेस्टिवल बताया

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड को संबोधित करते हुए देशवासियों के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की गहरी बातें साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से छठ पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे उन्होंने भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक जीवंत प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्व न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जाता है, बल्कि अब यह वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है।

 

और पढ़ें एनडीए में दरार! सांसद अरुण भारती का मंत्री सुमित सिंह पर बड़ा हमला, कहा- अब गठबंधन का हिस्सा नहीं रहे

और पढ़ें चुनाव आयोग का फैसला: ईवीएम की अंतिम दो चक्र की गिनती से पहले करनी होगी डाक मतपत्रों की गणना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "हमारे पर्व-त्योहार भारत की संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं। छठ पूजा एक ऐसा पावन पर्व है, जो दिवाली के बाद आता है। सूर्यदेव को समर्पित यह महापर्व बहुत ही विशेष है। इसमें हम डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं, उनकी आराधना करते हैं। छठ पूजा को न सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है, बल्कि दुनिया भर में छटा देखने को मिलती है।

और पढ़ें विश्व व्यापार को मिल रही चुनौतियों का मुकाबला करे ब्रिक्स - एस. जयशंकर संयुक्त

 

आज ये एक ग्लोबल फेस्टिवल बन रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत सरकार भी छठ पूजा से जुड़ा एक बड़ा प्रयास कर रही है। भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है। जब छठ पूजा यूनेस्को की सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के हर कोने के लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर सकेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ समय पहले भारत सरकार की इसी तरह की कोशिशों के कारण, कोलकाता की दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की इस सूची में शामिल हो गई थी।

 

अगर हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को ऐसी वैश्विक पहचान दिलाते हैं, तो दुनिया भी उनके बारे में जान सकेगी, उन्हें समझ सकेगी और उनमें भाग लेने के लिए आगे आएगी। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदना न केवल पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देता है, बल्कि इन उत्पादों को बनाने वाले परिवारों को भी सीधे लाभ पहुँचाता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था निचले स्तर से मजबूत होती है।



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शाजापुर में किसानों का सड़क पर टमाटर फेंककर प्रदर्शन, नगर पालिका के फैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आज किसानों और नगर पालिका के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
शाजापुर में किसानों का सड़क पर टमाटर फेंककर प्रदर्शन, नगर पालिका के फैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर

गाजियाबाद में मुठभेड़: वांछित चेन स्नैचर यामीन गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक खूंखार चेन...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मुठभेड़: वांछित चेन स्नैचर यामीन गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

तमिलनाडु करूर रैली हादसा: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर जिले में आयोजित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की रैली एक हादसे में बदल गई। रैली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
तमिलनाडु करूर रैली हादसा: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया

वाराणसी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यवाही

वाराणसी। वाराणसी में पुलिस लाइन से कचहरी मार्ग पर जिला प्रशासन ने रविवार को अवैध रूप से बने मकानों को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यवाही

बिग बॉस 19: 'वीकएंड का वार' में हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान ने लगाया कॉमेडी का तड़का, कंटेस्टेंट्स पर जमकर कसे तंज

मुंबई। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही दर्शकों के बीच चर्चा में रहता है। चाहे वह घर के...
मनोरंजन 
बिग बॉस 19: 'वीकएंड का वार' में हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान ने लगाया कॉमेडी का तड़का, कंटेस्टेंट्स पर जमकर कसे तंज

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यवाही

वाराणसी। वाराणसी में पुलिस लाइन से कचहरी मार्ग पर जिला प्रशासन ने रविवार को अवैध रूप से बने मकानों को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यवाही

देश में गजवा हिंद स्वीकार नहीं, उपद्रव करने वालों को दिया जाएगा जहन्नुम का टिकट- योगी

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है बिना भेदभाव के सभी को कल्याणकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
देश में गजवा हिंद स्वीकार नहीं, उपद्रव करने वालों को दिया जाएगा जहन्नुम का टिकट- योगी

बलिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार युवक ने अपने एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बलिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

अमेठी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गौ-तस्कर अनीस गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अमेठी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गौ-तस्कर अनीस गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद