छवि बदलने में कामयाब हुए राहुल गांधी !

On

-डॉ श्रीगोपाल नारसन भारत को एकजुट करने और आमजनता के साथ मिलकर देश को मज़बूत करने के लिए दक्षिण से उत्तर भारत तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात के बीच खुले आसमान के नीचे समापन हो गया।इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने  कहा कि […]

-डॉ श्रीगोपाल नारसन

भारत को एकजुट करने और आमजनता के साथ मिलकर देश को मज़बूत करने के लिए दक्षिण से उत्तर भारत तक निकाली गई

भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात के बीच खुले आसमान के नीचे समापन हो गया।इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने  कहा कि वे देश में नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं।उन्होंने जगह-जगह भाषण देते हुए और मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि यह यात्रा कांग्रेस के लिए नही बल्कि देश को जोड़ने के लिए है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और बेरोज़गारी, महंगाई, भारत के सीमा क्षेत्र में चीन के दख़ल का मुद्दा भी उठाया।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने क़रीब चार हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की है। उन्होंने भारी ठंड में टी-शर्ट पहनकर यात्रा करते हुए उन गरीब बच्चों का उदाहरण भी दिया जिनके पास पहनने के प्रयाप्त कपड़े नही है।इसी कारण उनका टी-शर्ट पहनने का मुद्दा छाया रहा। आज़ाद भारत में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा खास चर्चा का कारण बनी है।

राहुल गांधी ने इस यात्रा के माध्यम से अपनी छवि को भी सुधारा है और उनके साथ अन्य दलों के लोग भी समर्थन को आए है। तभी तो भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा राहुल गांधी ने एक मज़बूत और गंभीर नेता की छवि बनाई है।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी कही बच्चों के साथ खेलते नज़र आए तो कहीं बुज़ुर्ग महिला का हाथ थामकर उनका होंसला बढाते दिखाई दिए।तो कहीं आम लोगों को गले लगाकर उनका दुःख दर्द बांटते रहे।जिससे राहुल गांधी की एक सकारात्मक छवि बनकर उभरी है।

कहा जा सकता है कि इस यात्रा ने राहुल गांधी के व्यक्तित्व को भी गंभीर बनाया है।  राहुल गांधी ने इस यात्रा के द्वारा हिंदुस्तान को निकट से देखा है,जिससे उन्होंने देश के हर गंभीर मुद्दे को समझने की कौशिश की।इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के मज़बूत नेतृत्व के सामने एक ताक़तवर विकल्प के रूप में खड़े होने की कोशिश  इस यात्रा के ज़रिए की है।

यदि राहुल गांधी को बराबर का नेता ना भी कहें तब भी अब वो कतार में तो आ ही गए हैं।चूंकि लोग अब लोग राहुल गांधी को मोदी के विकल्प के रूप में गंभीरता से ले रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांप्रदायिकता का मुद्दा जोर शोर से उठाया और लोगों को मिलकर एक साथ रहने का संदेश दिया,जो एक सार्थक पहल कही जा सकती है।राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा का मक़सद सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर ही उन्हें गंभीर नेता के तौर पर स्थापित करना था,जिसमे उन्होंने कामयाबी हासिल की है।

लोग सवाल उठा रहे थे कि पूरे देश में मोदी और बीजेपी के ख़िलाफ़ केंद्र में कौन होगा?विकल्प न होने के कारण ही न चाहते हुए भी मोदी को चुनना लोगो की मजबूरी बनी हुई थी,लेकिन इस यात्रा से राहुल गांधी ने इसका जवाब देने की कोशिश की है,स्वयं को स्थापित करके स्वयं को मोदी का विकल्प सिद्ध किया है।नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से उनके विरोधियों को भारत जोड़ो यात्रा ने पहली बार इस तरह का प्लेटफ़ॉर्म दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही पहला काम ये किया कि कांग्रेस को विपक्षी दल का दर्जा ना देते हुए उसे क्षेत्रीय दलों से भी कमतर साबित करने और राजनीति में किनारे करने की कोशिश की थी।ऐसे में राहुल गांधी के लिए सबसे जरूरी था कि देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित किया जाए। भारत का शायद ही कोई गांव ऐसा होगा जहां कांग्रेस पार्टी को लोग ना जानते हों,या फिर इस पार्टी के चाहने वाले न हो।

विपक्ष में रह-रहकर क्षेत्रीय नेता विपक्ष के केंद्र में आने का ख्वाब पालने लगे थे,कभी ममता बनर्जी, कभी नीतीश कुमार, कभी केसीआर तो कभी अरविंद केजरीवाल स्वयं को मोदी का विकल्प मानने लगे थे,लेकिन इस यात्रा के ज़रिए राहुल गांधी ने यह साबित करने की कोशिश की है कि देश में सत्ता के विपक्ष का केंद्र  कांग्रेस व राहुल गांधी ही हैं।

 देश में विपक्ष कांग्रेस के बिना नहीं हो सकता ।जब कांग्रेस सत्ता में थी तब बीजेपी या संघ परिवार उसके विरोध का केंद्र होता था। अब कांग्रेस के सामने यह चुनौती थी कि वह अपने आप को विपक्ष का केंद्र बनाए।राहुल गांधी ने इस यात्रा से अपने इसी लक्ष्य को प्राप्त किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म हुई। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा ने करीब 3570 किलोमीटर का सफर तय किया है। जब यात्रा श्रीनगर पहुंची तो उनके स्वागत को जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यहां भारी बर्फबारी के बाद भी कश्मीर के लोग यात्रा में शामिल हुए।कुल 146 दिन के इस भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ है। इनमें तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। शेर-ए-कश्मीर मैदान श्रीनगर में  भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने मंच साझा किया।

कड़ी सुरक्षा और भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डीएमके, जेएमएम, बीएसपी, नेकां, पीडीपी, सीपीआई, आरएसपी, वीसीके और आईयूएमएल के नेताओं ने भाग लिया।कश्मीर में बर्फबारी देख राहुल-प्रियंका के चेहरे खिले रहे। उन्होंने एक दूसरे पर बर्फ भी फेंकी और खुशियां मनाई।  यात्रा में शामिल अन्य पदयात्रियों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। यात्रा की शुरुआत से समापन तक इस यात्रा का चर्चाओं में रहना इसकी सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

डॉ श्रीगोपालनारसन

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश