शामली: खेडीकरमू में बीएसपी की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं को पार्टी नीतियों की जानकारी दी गई
शामली। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा 7 फरवरी को दिए गए दिशा-निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा।
बैठक में सहारनपुर मंडल के मुख्य जोन प्रभारी विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करते हुए मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाना पार्टी का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं बहुजन समाज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहने की अपील की।बैठक में विधानसभा प्रभारी जगपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश पाल, संदीप कुमार, सुरेश कोरी, देवीदास जयंत सहित विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार डाबरा, हरिओम गौतम, प्रदीप कोरी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां