शामली में आश्रम में रह रही महिला का डेढ़ वर्ष बाद परिवार से भावुक मिलन
शामली। शहर के अपना घर आश्रम में रह रही एक महिला का डेढ़ वर्ष बाद अपने परिवार से भावुक मिलन हुआ। गत 6 अगस्त 2023 को प्रभुजी मिथलेश को शहर कोतवाली पुलिस से लावारिस एवं असहाय अवस्था में महिला कांस्टेबल शीतल और रविन्द्र कुमार द्वारा आश्रम में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
ग्राम प्रधान से बातचीत कर महिला के बारे में जानकारी साझा की गई और परिवार का पता लगाने में सहायता मांगी गई। लगभग दो घंटे बाद ग्राम प्रधान ने प्रभुजी के बेटे धर्मेंद्र का नंबर उपलब्ध कराया। धर्मेंद्र से बात होने पर उन्होंने बताया कि उनकी मां डेढ़ वर्ष पहले घर से अचानक निकल गई थीं और काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था। उन्होंने तुरंत आश्रम आने की बात कही। शुक्रवार को प्रभुजी के पति थानसिंह और बेटे धर्मेंद्र आश्रम पहुंचे। मां को देखकर दोनों की आंखें भर आईं। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे प्रभुजी को अपने साथ गांव बहरामपुर, जिला अलीगढ़ लेकर गए।
