अवैध संबंध बना आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या का कारण..24 घंटे के भीतर आरोपित पति-पत्नी गिरफ्तार

On
अर्चना सिंह Picture



—शिवपुर पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपित पति-पत्नी को दबोचा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शिवपुर क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री 35 वर्षीया अनुपमा उर्फ सीता की सिर कूच कर हत्या मामले का पर्दाफाश पुलिस टीम ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर कर दिया। पूछताछ में आरोपितों ने चौकानें वाला खुलासा किया।

दोनों ने बताया कि निसंतान अनुपमा संतान की चाह में कई दिनों से अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रही थी। वह अवैध संबंध न बनाने पर फंसाने की धमकी भी देती थी। उसके दबाब से तंग आकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार अपरान्ह आरोपित मोहित यादव और उसकी पत्नी अंजलि चौहान निवासी शारदा बिहार कालोनी लक्ष्मणपुर को मीडिया के सामने पेश किया गया। एडीसीपी नीतू कादयान ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अनुपमा के घर के पास किराए के मकान पर रहते है। दोनों अनुपमा के पति शैलेश पटेल के घर से दूध का पैकेट खरीदकर बेचते थे। व्यापार के कारण दोनों का शैलेश के घर आना—जान भी था। शैलेश की पत्नी को शादी के बाद संतान नहीं हुआ था। घर में शैलेश और अनुपमा ही रहते थे। अनुपमा मोहित यादव से संबंध बनाकर संतान की चाहत पूरा करना चाहती थी। कई बार दबाब बनाने पर अवैध संबंध के लिए मोहित यादव तैयार नहीं हो रहा था तो वह उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकी देती थी। तंग आकर मोहित ने अपनी पत्नी को पूरी बात बताई।

दोनों ने तय किया कि अनुपमा को रास्ते से हटाना पड़ेगा। योजनाबद्ध तरीके से दोनों पांडेयपुर स्थित मिश्रा होम स्टे गेस्टहाउस में रूके। 11 दिसबंर को दोनों अलसुबह अनुपमा के घर के पास पहुंचे। घर के पास अंजली रूक गई और मोहित घर के पीछे से घर में घुस गया। उस समय अनुपमा खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। दबे पांव मोहित ने घर में पड़े पत्थर के सिल व स्टील के ड्रम से अनुपमा के सिर और गर्दन पर प्रहार कर दिया। अनुपमा की मौत के बाद मोहित ने उसके पहने गहने और आलमारी में रखे जेवरात और नकदी को समेट पीछे वाले रास्ते से घर के बाहर निकल गया। खून से सने कपड़े को साल में छुपा कर दोनों टैंपों से पांडेयपुर होम स्टे पहुंच गए।

एडीसीपी ने बताया कि दोनों गेस्टहाउस से शहर से भागने के लिए शिवपुर रेलवे स्टेशन आए थे। यहीं, दोनों को सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना कपड़ा और जेवरात और नकदी भी बरामद हो गई। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाही हो रही है।

बताते चले लक्ष्मणपुर में गुरुवार सुबह दूध कारोबारी शैलेश पटेल की पत्नी अनुपमा उर्फ सीता के मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद सिल-बट्टे से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और अन्य अफसरों ने देर तक छानबीन और पूछताछ की थी। पुलिस कमिश्नर ने मौके से मिले खून लगा ग्लव्स, जैकेट के अलाव मृतका के पति का मफलर, उसकी जिंस, अंगूठे के निशान, दंपती के मोबाइल को जांच में शामिल करने के निर्देश दिए थे।

और पढ़ें सहारनपुर: गागलहेड़ी में सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; चालक फरार

लेखक के बारे में

नवीनतम

 लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वेयरहाउस मैनेजर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के म.प्र. वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन शाखा धनौरा, जिला सिवनी के वेयरहाउस मैनेजर (सहायक...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
 लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वेयरहाउस मैनेजर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

शामली में हरियाणा जाने वाले युवकों की बाइक में टक्कर, आरोपी वाहन चालक फरार

शामली। हरियाणा मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।...
शामली 
शामली में हरियाणा जाने वाले युवकों की बाइक में टक्कर, आरोपी वाहन चालक फरार

धर्मशाला में रिची रिचर्ड्सन का धमाल, क्रिकेट लेजेंड ने अनोखे अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह

धर्मशाला। वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन इन दिनों हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज धर्मशाला...
खेल  क्रिकेट 
धर्मशाला में रिची रिचर्ड्सन का धमाल, क्रिकेट लेजेंड ने अनोखे अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह

हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बस ने बाइक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

शामली में मन कक्ष में डॉक्टर न बैठने से मानसिक स्वास्थ्य मरीजों को परेशानी, विशेषज्ञ तैनाती की मांग

शामली। जिला अस्पताल के मन कक्ष में डॉक्टर न बैठने से मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे मरीजों को भारी परेशानियों...
शामली 
शामली में मन कक्ष में डॉक्टर न बैठने से मानसिक स्वास्थ्य मरीजों को परेशानी, विशेषज्ञ तैनाती की मांग

उत्तर प्रदेश

हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बस ने बाइक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी महिला सभा ने घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने की अपील की

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष पुनरीक्षण अभियान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी महिला सभा ने घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने की अपील की

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने 36 घंटे में महिला से चैन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने एक बदमाश को दबोचकर मात्र 36 घण्टे में महिला से चैन लूटने की घटना का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने 36 घंटे में महिला से चैन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार