भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का शिमला आगमन पर स्वागत, नए प्रदेश कार्यालय का करेंगे शिलान्यास

On
अर्चना सिंह Picture



शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्रवार शाम नड्डा के शिमला पहुंचने पर विली पार्क में उनका ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन सहित भाजपा विधायकों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और गुलाब भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

नड्डा चंडीगढ़ से शिमला सड़क मार्ग से पहुंचे, जिसे कार्यकर्ताओं ने उनके सरल स्वभाव और जनसंपर्क आधारित नेतृत्व का उदाहरण बताया। उनके आगमन को लेकर प्रदेशभर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और भाजपा इसे संगठनात्मक मजबूती का बड़ा अवसर मान रही है।

कल शनिवार सुबह 10 बजे एयरपोर्ट रोड पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास नड्डा स्वयं करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे पीटरहॉफ में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बिहार में भाजपा की बड़ी जीत के बाद उनका यह पहला हिमाचल दौरा है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। हजारों कार्यकर्ताओं के पीटरहॉफ पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व शिलान्यास स्थल पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा और पीटरहॉफ में प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल संभाल रहे हैं।

प्रदेश भाजपा का कहना है कि यह दौरा नड्डा के नेतृत्व पर संगठन की आस्था का बड़ा प्रतीक बनेगा। पार्टी इसे एकजुटता और नई ऊर्जा का संदेश देने वाला आयोजन मान रही है।


शिमला प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन और महामंत्री संगठन सिद्धार्थन भी मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया और संगठन की गतिविधियों का पूरा ब्यौरा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आपदा के दौरान भाजपा के राहत कार्यों, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान और आत्मनिर्भर भारत को लेकर पार्टी की योजनाओं की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा आगामी महीनों में होने वाले कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और राजनीतिक रणनीतियों पर भी गहन चर्चा हुई।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अच्छी नौकरी व पर्याप्त वेतन पाने वाली पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय  ने एक फैसले में कहा है कि कोई पत्नी अच्छी नौकरी करती है और अपने गुज़ारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
अच्छी नौकरी व पर्याप्त वेतन पाने वाली पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं : हाईकोर्ट

 लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वेयरहाउस मैनेजर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के म.प्र. वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन शाखा धनौरा, जिला सिवनी के वेयरहाउस मैनेजर (सहायक...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
 लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वेयरहाउस मैनेजर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

शामली में हरियाणा जाने वाले युवकों की बाइक में टक्कर, आरोपी वाहन चालक फरार

शामली। हरियाणा मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।...
शामली 
शामली में हरियाणा जाने वाले युवकों की बाइक में टक्कर, आरोपी वाहन चालक फरार

धर्मशाला में रिची रिचर्ड्सन का धमाल, क्रिकेट लेजेंड ने अनोखे अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह

धर्मशाला। वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन इन दिनों हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज धर्मशाला...
खेल  क्रिकेट 
धर्मशाला में रिची रिचर्ड्सन का धमाल, क्रिकेट लेजेंड ने अनोखे अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह

हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बस ने बाइक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

उत्तर प्रदेश

अच्छी नौकरी व पर्याप्त वेतन पाने वाली पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय  ने एक फैसले में कहा है कि कोई पत्नी अच्छी नौकरी करती है और अपने गुज़ारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
अच्छी नौकरी व पर्याप्त वेतन पाने वाली पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं : हाईकोर्ट

हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बस ने बाइक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी महिला सभा ने घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने की अपील की

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष पुनरीक्षण अभियान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी महिला सभा ने घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने की अपील की

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार