शामली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संस्कार भारती हाई स्कूल में 05 किशोरी क्लब की स्थापना
शामली। 16 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान के अंतर्गत संस्कार भारती हाई स्कूल, ऊन में 05 किशोरी क्लबों की स्थापना की गई।
किशोरी क्लबों की स्थापना का उद्देश्य बालिकाओं के मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है, ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी रुचि बनाए रखें।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
-
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुम पाल तोमर ने की।
-
स्कूल में 10-10 छात्राओं के 05 किशोरी क्लब बनाए गए।
-
छात्राओं को कैरेम बोर्ड, लूडो, शतरंज, हॉकी, वॉलीबॉल जैसी खेल सामग्री वितरित की गई।
महिला कल्याण विभाग की भागीदारी:
-
जिला मिशन कोर्डिनेटर श्री सदफ खान ने छात्राओं को बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रुचि और शारीरिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और खेलों में प्रतिभाग करने वाली लड़कियां देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं।
-
जेंडर स्पेशलिस्ट श्री कुलदीप शर्मा ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टाप केंद्र सुविधाएं, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की जानकारी दी।
-
बाल विवाह के दुष्परिणाम और सजा के प्रावधानों के बारे में जागरूकता देते हुए सभी छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ ली।
उपस्थिति और समापन:
कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र और छात्राओं ने भाग लिया और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन रिफ्रेशमेंट वितरित कर किया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
