शामली में सोनू कश्यप हत्याकांड पर निषाद पार्टी का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा
शामली। निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में हुई सोनू कश्यप हत्या की कड़ी निंदा की गई और सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने सहित कई मांगें उठाई गई।
ज्ञापन में पार्टी ने आरोप लगाया कि मेरठ पुलिस प्रशासन ने मामले में लीपापोती की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी घटनास्थल पर जाने और पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया। पार्टी ने इस कार्रवाई को निंदनीय बताया।
निषाद पार्टी ने ज्ञापन में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा दिए जाने की अपील की गई। पार्टी का कहना है कि सरकार द्वारा शीघ्र और सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और समाज में भरोसा बना रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां