शामली: छात्रा से छेड़छाड़ और परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई न होने पर एसपी को सौंपा शिकायती पत्र
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में तीन दिन पहले एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने के आरोप में आरोपियों पर कार्रवाई न होने को लेकर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ सख्त हुए। उपाध्याय समाज के सदस्यों ने सैकड़ों की संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और कोतवाली प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया।
घटना का विवरण:
मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला माजरा सुनारों वाली गली का है। जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसके परिवार पर हमला किया। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें छात्रा के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्रशासन पर आरोप:
उपाध्याय समाज के लोगों का आरोप है कि थाना आदर्श मंडी पुलिस आरोपियों के प्रभाव में आकर गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने से बच रही थी। पुलिस द्वारा मामले में केवल जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि यह मामला गंभीर गैर-जमानती धाराओं के अंतर्गत आता है।
ये भी पढ़ें शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरूएसपी से कार्रवाई:
समाज के लोगों ने एसपी से अपील की कि मामले की जांच शहर कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा को सौंप दी जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांग को स्वीकार किया और मामले की जांच को कोतवाली प्रभारी को सौंप दिया।
समाज की मांग:
उपाध्याय समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ और परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और दोषियों को न्याय दिलाया जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां