मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के खोजा नगला गांव में एसआईआर के दौरान BLO ने ग्राम प्रधान के दबाव में आकर कई बहूओं के वोट काट दिए और कुछ युवतियों की वोट बनवा दी, जिनमें 13-14 साल की नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।
भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला ने बताया कि BLO और सुपरवाइजर ने मौजूदा ग्राम प्रधान के दबाव में यह कार्य किया। भाकियू ने पहले भी एसडीएम सदर से शिकायत की थी, जिन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
आज जब भाकियू प्रतिनिधि जवाब लेने के लिए कार्यालय पहुंचे, तो कर्मचारियों ने किसी भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि जब तक उनकी शिकायत का समाधान नहीं होगा, वे धरने पर बैठे रहेंगे।
यह मामला स्थानीय प्रशासन और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है और जिले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां