विवादों पर बोले हनी सिंह- 'किसी को आहत करने का इरादा नहीं था'

On

 

 

नयी दिल्ली। रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली में हुए उनके एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है, जिसके चलते उन्हें ऑनलाइन तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वायरल क्लिप में हनी सिंह के बयान को अश्लील बताया गया है, जिस पर कई यूजर्स ने नाराज़गी जताई है। इसके कुछ ही घंटों बाद हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक माफ़ी वाला वीडियो साझा कर अपना पक्ष रखा। हनी सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो को संदर्भ से काटकर एडिट किया गया है, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उससे कई लोगों को असहजता हुई।
उन्होंने कहा, " सुबह से इंस्टाग्राम पर मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे इस तरह एडिट किया गया कि कई लोग आहत हो गए। मैं पूरी बात स्पष्ट करना चाहता हूं।"

   दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस ये भी पढ़ें   दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस


अपनी सफ़ाई में उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। हनी सिंह के अनुसार, कार्यक्रम से पहले उनकी मुलाकात कुछ प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञों और सेक्सोलॉजिस्ट्स से हुई थी, जिन्होंने युवाओं में असुरक्षित यौन संबंधों के कारण बढ़ती यौन संचारित बीमारियों (एसटीडी) को लेकर चिंता जताई थी। यह बातचीत उनके मन में रह गई। उन्होंने बताया कि ननकू और करुण के शो में बतौर अतिथि मौजूद रहते हुए, बड़ी संख्या में जेन ज़ी दर्शकों को देखकर उन्होंने सुरक्षित संबंधों का संदेश उसी भाषा में देने की कोशिश की, जैसी भाषा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रचलित है। हालांकि, उन्होंने माना कि अभिव्यक्ति का तरीका अनुचित था।

मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना


हनी सिंह ने कहा, "मुझे गहरा अफ़सोस है कि जिस तरीके से मैंने यह बात रखी, वह कई लोगों को स्वीकार्य नहीं लगी। जिन भी लोगों को ठेस पहुंची या अपमान महसूस हुआ, उनसे मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं।" उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि भविष्य में वह अपने शब्दों और अभिव्यक्ति को लेकर अधिक संयम और जिम्मेदारी बरतेंगे।

यूपी: मुरादनगर में बच्चों की छोटी सी कहासुनी बनी हिंसक झड़प, कई घायल ये भी पढ़ें  यूपी: मुरादनगर में बच्चों की छोटी सी कहासुनी बनी हिंसक झड़प, कई घायल

Views: 64

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी

नई दिल्ली। सदियों से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल सेहत सुधारने के लिए होता आ रहा...
हेल्थ 
सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी

गर्मियों में पेट की अम्लता से रहते हैं परेशान, ऐसे पाएं पेट और सीने की जलन से छुटकारा

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही पेट संबंधी रोग परेशान करने लगते हैं। भूख मर जाती है और सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
गर्मियों में पेट की अम्लता से रहते हैं परेशान, ऐसे पाएं पेट और सीने की जलन से छुटकारा

'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

नई दिल्ली। आईसीसी ने बुधवार को भारत में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के बाद टीमों की वापसी में...
खेल  क्रिकेट 
'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद

मुंबई। पंजाबी गानों और अपने मस्ती भरे अंदाज से फैंस को डांस करने पर मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर...
मनोरंजन 
दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद

सोने और चांदी के दाम घटे, वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगी आगे की चाल

मुंबई। वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है...
बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोने और चांदी के दाम घटे, वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगी आगे की चाल

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना