शामली में खाद्य आपूर्ति विभाग के 23 चक्कर काटने के बाद भी नही बना राशन कार्ड, पीडित ने तहसील दिवस में मंडलायुक्त से की शिकायत
शामली। उत्तरप्रदेश के जनपद शामली मे सरकार द्बारा चलाई जा रही राशन के योजना को सरकार के अधिकारी ही पलीता लगा रहे है। जहां ग्रामीण द्बारा राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद में खाद्य आपूर्ति विभाग के दर्जनों चक्कर काटने के बाबजूद भी ग्रामीण का राशन कार्ड नही बन पाया। जिसके चलते अब ग्रामीण ने तहसील दिवस मे पहुचकर मंडलायुक्त सहारनपुर को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उसका राशन कार्ड बनवाये जाने की मांग की है।
आपको बता दें थाना गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढी अब्दुल्ला निवासी ग्रामीण वसीम शामली तहसील मे आयोजित सपूर्ण समाधान दिवस मे पहुंचा। जहां उसने सहारनपुर मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह एक मजदूर तबके का व्यक्ति है और हर प्रकार से सरकार राशन का पात्र है। आरोप है कि पीड़ित ग्रामीण ने करीब 6 माह पूर्व राशन कार्ड बनवाने हेतु अपनी पत्नी के नाम से ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके बाद से अब तक वह करीब 23 बार जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में अपनी समस्या लेकर जा चूका है। सप्लाई इंस्पेक्टर द्बारा ग्रामीण को कोई ना कोई बहाना बनाकर टरकाया जा रहा है। जिसके चलते पीडित ग्रामीण को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीण ने मंडलायुक्त से उसका राशन कार्ड बनवाये जाने व उसका राशन कार्ड बनवाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां