शामली में तेज रफ्तार थार बैंकेट हॉल के गेट में घुसी, सीसीटीवी फुटेज वायरल

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में देर रात एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक थार कार अनियंत्रित होकर सीधे बैंकेट हॉल के गेट में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की तेज आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के भैंसवाल रोड स्थित देव गार्डन मैरिज होम की है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे थार कार अत्यधिक तेज रफ्तार में बैंकेट हॉल के सामने से गुजर रही थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मैरिज होम को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर ये भी पढ़ें  "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

हादसे के समय बैंकेट हॉल के बाहर तैनात चौकीदार ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि भागते वक्त उसे मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार नीटू निवासी गोहरानी और सक्षम कुमार निवासी चौधरी चरण सिंह कॉलोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से एक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

शामली: हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर चला माफियाओं का आरा, वन विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई ये भी पढ़ें  शामली: हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर चला माफियाओं का आरा, वन विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

मैरिज होम संचालक विकास ने आरोप लगाया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि यदि हादसे के वक्त मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा होता, तो दर्जनों लोग घायल हो सकते थे। गनीमत रही कि उस समय कोई कार्यक्रम नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग ये भी पढ़ें  भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग

बताया जा रहा है कि थार कार में सवार युवक नाबालिग भी हो सकते हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। हादसे से जुड़ा पूरा घटनाक्रम बैंकेट हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फिलहाल पुलिस शराब के नशे में गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और संभावित नाबालिग होने जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Views: 567

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया

नयी दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुए एक हत्या मामले से जुड़े भ्रामक और भड़काऊ सोशल...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया

यूपी में भू-माफियाओं का 'गेम ओवर': अब बिना मालिकाना हक की जांच के नहीं होगी रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों, धोखाधड़ी और जालसाजी की घटनाओं को रोकने के लिए योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में भू-माफियाओं का 'गेम ओवर': अब बिना मालिकाना हक की जांच के नहीं होगी रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता

बगदाद/वाशिंगटन। अमेरिकी मध्य कमान ( सेंटकॉम) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि इराक में उनके एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

   मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

उत्तर प्रदेश

यूपी में भू-माफियाओं का 'गेम ओवर': अब बिना मालिकाना हक की जांच के नहीं होगी रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों, धोखाधड़ी और जालसाजी की घटनाओं को रोकने के लिए योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में भू-माफियाओं का 'गेम ओवर': अब बिना मालिकाना हक की जांच के नहीं होगी रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव