शामली: गढ़ीपुख्ता में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, चार आरोपितों की तलाश
शामली। गढीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से छेडछाड का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने गांव के चार आरोपितों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार गढीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के तीन युवक व दूसरे गांव का एक अन्य युवक उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आए दिन छेडछाड करते रहे हैं। पीडित का आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर एक खेत में बुलाया जहां पहले से ही तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। उक्त युवकांे ने उसकी पुत्री के साथ गलत हरकतें की जिसके बाद उसकी पुत्री किसी तरह से भागकर घर पहुंची तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीडित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि चारों आरोपितों पिंटू, आशीष, दीपक व गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां