शामली: निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर ग्राम करौदा हाथी का नाम गलत लिखे जाने पर ग्रामीणों ने DM से की शिकायत
शामली। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर ग्राम का नाम गलत लिखे जाने को लेकर ग्राम करौदा हाथी के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा पर ग्राम करौदा हाथी के स्थान पर बन्तीखेड़ा का नाम अंकित किया गया है, जिससे गांव के किसानों में नाराजगी है।
मंगलवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे तथा पानीपत-खटीमा मार्ग के दक्षिण दिशा में निर्माणाधीन टोल प्लाजा ग्राम करौदा हाथी की भूमि पर बनाया जा रहा है। टोल प्लाजा निर्माण के लिए ग्राम करौदा हाथी के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, इसके बावजूद बोर्ड पर दूसरे गांव का नाम लिखे जाने से ग्रामीणों का सम्मान प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें शामली के जलालाबाद में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, चारदीवारी करते दो लोग पुलिस हिरासत में ग्रामीणों का कहना है कि बन्तीखेड़ा गांव टोल प्लाजा से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित है, जबकि टोल प्लाजा करौदा हाथी की सीमा में आता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा पर ग्राम करौदा हाथी का नाम अंकित कराया जाए। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गांव के किसानों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर ओमसिंह, राजबीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, कालेन्द मलिक, जितेन्द्र सिंह, राजकुमार, देवेन्द्र सिंह, सुभाष, कुलदीप, हरेन्द्र, मनोज आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां