एशिया कप फाइनल से पहले हार्दिक और अभिषेक की चोट पर कोच मोर्केल का अपडेट

On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने एशिया कप 2025 के खिताबी मैच से पहले हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मोर्कल दोनों खिलाड़ियों की चोट से ज्यादा चिंतित नजर नहीं आए हैं। हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक ही ओवर फेंक सके थे। उन्होंने पारी की चौथी गेंद पर कुसल मेंडिस (0) को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए।

 

और पढ़ें एशिया कप : सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, पहली ही गेंद पर मिली जीत

और पढ़ें एशिया कप 2025: सुपर-4 में भारत का मुकाबला श्रीलंका से आज, अब तक 32 में से 21 मैच जीता भारत

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्केल ने स्पष्ट किया, "हार्दिक को क्रैंप्स था, उनकी जांच की जाएगी, उसके बाद हम अगले मुकाबले को लेकर फैसला लेंगे।" श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक शर्मा भी नौवें ओवर में अपनी दाहिनी जांघ पकड़े नजर आए। इसके बाद उन्होंने क्रैंप्स से राहत पाने के लिए बर्फ से सिकाई की। कोच मोर्केल के मुताबिक शनिवार को पूरी तरह से रिकवरी पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "इन खिलाड़ियों के लिए आराम करना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए आइस बाथ ली है। मैच के तुरंत बाद रिकवरी शुरू हो गई।

और पढ़ें एशिया कप : पाकिस्तान ने हराया बंगलादेश को, भारत से होगी फाइनल में भिड़ंत

 

रिकवरी का सबसे अच्छा तरीका सोना और आराम करना है। खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पूल सेशन आयोजित किए जाएंगे।" भारत ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अंतिम सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम भी 5 विकेट गंवाकर 202 रन ही बना सकी। मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां भारत ने आसान जीत हासिल की। भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक लगातार 6 मैच अपने नाम किए हैं। अब भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगी। टीम इंडिया ने इस संस्करण पाकिस्तान को दो मुकाबले हराए हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फाइनल मैच में भारत का पलड़ा पाकिस्तानी टीम पर भारी होगा। 


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

गुरुग्राम- पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर झूठे...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। खालापार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद,। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

उत्तर प्रदेश

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

श्रावस्ती/लखनऊ। प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद कड़ा संदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल