एशिया कप : करो या मरो वाले मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत अफगानिस्तान ने किया बल्लेबाजी का फैसला

On

अबू धाबी। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे बेहद अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। एशिया कप के सुपर 4 में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

 

और पढ़ें हैंडशेक विवाद के बीच पाकिस्तान ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की, यूएई से मुकाबला बना करो या मरो

और पढ़ें 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' के बाद आईसीसी के सामने भी पाकिस्तान 'क्लीन बोल्ड', मांग खारिज

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। इस विकेट पर रन बनाना जरूरी है। यह एक जरूरी मैच है, हमें इसे सरल रखना होगा और बुनियादी बातों पर ध्यान देना होगा। यह एक नई पिच है। हम अबू धाबी में काफी खेल चुके हैं। 165+ का स्कोर अच्छा है। हमने कुछ बदलाव किए हैं गजनफर और नायब की जगह मुजीब और रसूली को शामिल किया गया है।" श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने कहा, "मैं भी बल्लेबाजी करना ही पसंदा करता। हमने अपने मध्यक्रम की बल्लेबाजी के बारे में बात की है, हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं और यह हमारे लिए फायदेमंद है।

और पढ़ें Asia Cup 2025 का महामुकाबला दुबई में आज: पाकिस्तान के सामने यूएई, तय होगी सुपर-4 की किस्मत

 

 

हमें अपने मध्यक्रम की बल्लेबाजी में सुधार करना होगा, हम बातों से ज्यादा अमल करना चाहते हैं। हमने एक बदलाव किया है तिक्षाणा की जगह वेल्लालेज को शामिल किया है।" अफगानिस्तान के लिए एशिया कप सुपर 4 में जगह बनाने के लिए इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी है। अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ जीत मिली थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप की दो टीमें श्रीलंका और बांग्लादेश अपने 2-2 मैच जीत चुकी हैं, जबकि हांगकांग बाहर हो गई है।

 

अफगानिस्तान को लीग चरण से आगे जाने और बेहतर रन रेट हासिल करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन : सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जन्नत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग