IND vs SA ODI: अश्विन का बड़ा बयान, कहा- वाशिंगटन सुंदर को टीम में स्पष्ट भूमिका न मिलने से घट रहा आत्मविश्वास
IND vs SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वाशिंगटन सुंदर के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को सुंदर की टीम में भूमिका को साफ-साफ परिभाषित करना चाहिए, क्योंकि अनिश्चितता किसी भी खिलाड़ी के प्रदर्शन को प्रभावित करती है।
सुंदर को गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका दी जानी चाहिए: अश्विन
अश्विन ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर केवल पार्ट-टाइम विकल्प नहीं हैं बल्कि टीम में उन्हें एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उतारा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुंदर को नियमित रूप से पूरा ओवर कोटा देना जरूरी है, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और बल्लेबाजी में भी स्थिरता आए।
पहले दो वनडे में सिर्फ 7 ओवर, अश्विन ने टीम रणनीति पर उठाए सवाल
26 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में कुल मिलाकर मात्र सात ओवर फेंके हैं, और अभी तक कोई विकेट हासिल नहीं किया है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि चयन के बाद खिलाड़ी को आधा-अधूरा मौका देना टीम रणनीति को कमजोर बनाता है। उन्होंने कहा, “अगर वाशिंगटन केवल थोड़े ओवर फेंकेंगे और बल्लेबाजी करेंगे, तो उनका मन हमेशा भूमिका को लेकर उलझन में रहेगा। टीम को स्पष्टता देनी होगी कि वे किस भूमिका में खेले जा रहे हैं।”
ये भी पढ़ें दुबई संकट के बाद स्वदेश लौटी पीवी सिंधु, रैंकिंग गिरने और स्विस ओपन में भागीदारी को लेकर चिंताअश्विन ने टीम के फिनिशिंग में कमजोरी की ओर भी किया इशारा
भारतीय टीम पहले वनडे में जीत के बावजूद और दूसरे मैच में 358 रन बचाने में असफल होने के बावजूद फिनिशिंग में संघर्ष करती दिखी। अश्विन ने कहा कि हार्दिक पंड्या की घराबी टीम के लिए बड़ी चिंता है और ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाज को मौका दिया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा, “पहले दोनों वनडे में भी भारत फिनिशिंग में कमजोर रहा। जब हार्दिक जैसा फिनिशर उपलब्ध नहीं है तो नीतीश रेड्डी को क्यों नहीं खिलाया गया?”
क्लैरिटी के बिना नहीं बनेगी मजबूत टीम
अश्विन के बयान ने टीम प्रबंधन की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुंदर को सीमित गेंदबाजी, फिनिशर की कमी और गैर-निश्चित टीम प्लान को लेकर उनके सवाल एक बड़े सुधार की ओर संकेत करते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां