टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय 'धुरंधरों' की जीत पर गदगद सितारे, बोले- 'भारत वर्सेज पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक रहेगा'
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। इस स्कोर में ईशान किशन की शानदार पारी अहम रही।
उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में ऑलआउट होकर सिर्फ 114 रन ही बना पाई। भारत की इस धमाकेदार जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। आम जन के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते और टीम इंडिया को बधाई देते नजर आए। भारत की जीत पर अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "जय जय जय जय हे..."। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा, "शानदार खेला टीम इंडिया। फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा। पूरी टीम को बधाई।" अनिल कपूर ने कहा, "और बस, ऐसे ही किया जाता है। आप पर हमें बेहद गर्व है, टीम इंडिया।"
ममूटी ने कहा, "आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह देश के लिए गौरव का क्षण है!" अजय देवगन ने कहा, "यह शानदार टीम जीत को बेहद आसान बना देती है! टीम इंडिया, आपने क्या शानदार खेला है! वाह।" जान्हवी कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण।" आयुष्मान खुराना ने कहा, "टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच विडंबनापूर्ण रूप से सबसे एकतरफा साबित हुआ।" अनुपम खेर ने "हर हर महादेव! जय भोलेनाथ" लिखकर खुशी जाहिर की। विवेक ओबेरॉय ने कहा, "भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में एकतरफा हराया। ईशान किशन की धमाकेदार 77 रन (40 गेंदें) की पारी से भारत ने 175/7 बनाए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने शुरुआती ओवरों में 3 विकेट झटके। पाकिस्तान 114 पर ऑलआउट, भारत 61 रनों से जीता। ब्लू जर्सी की जोरदार जीत।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां