आरसीबी टीम संतुलित, अगले कुछ सीजन में फिर चैंपियन बनने में सक्षम: आर अश्विन

On
School Ad

 नई दिल्ली। दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2026 स्क्वॉड की जमकर प्रशंसा की है। अश्विन ने कहा है कि यह टीम आने वाले कुछ सीजन में फिर से आईपीएल खिताब जीतने में सक्षम है। अश्विन का मानना है कि यह टीम पहले की तुलना में कहीं ज्यादा संतुलित और मजबूत दिख रही है।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, "आरसीबी इस स्क्वॉड के साथ अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है। आईपीएल जीतना आसान नहीं है, लेकिन उनके पास जो टीम है और जिस तरह के रिप्लेसमेंट विकल्प हैं, वे उन्हें खास बनाते हैं।" आरसीबी ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्सन में विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इसके बाद नीलामी में टीम ने फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार को खरीदा और टीम को मजबूती दी। अश्विन का मानना है कि यही बदलाव आरसीबी को अब एक बड़े स्टार पर निर्भर होने की जगह एक संतुलित इकाई बनाता है। जिस तरह से उन्होंने टीम की कमियों को ठीक किया है, वह उन्हें लगातार टॉप टीमों में बनाए रख सकता है।

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल स्टार्क शुरुआती फेज से बाहर रहेंगे  ये भी पढ़ें  आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल स्टार्क शुरुआती फेज से बाहर रहेंगे

आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस समस्या बनी हुई है। हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस पर अश्विन ने कहा, "अगर हेजलवुड नहीं खेलते, तो टीम अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। टीम की खासियत लचिलापल और गहराई है। जहां पहले टीम पर असंतुलन के आरोप लगते थे, वहीं अब हर रोल के लिए विकल्प मौजूद हैं।" उन्होंने कहा, "यह समर्थन सिर्फ एक खिताब जीतने की वजह से नहीं, बल्कि टीम की संरचना और मुश्किल हालात से निपटने की क्षमता को देखते हुए है।" आरसीबी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) के खिलाफ करेगी।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें क्या इस बार भी चमकेगा उनका बल्ला ये भी पढ़ें  IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें क्या इस बार भी चमकेगा उनका बल्ला

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

मुरीदके (पाकिस्तान)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके सबसे सुरक्षित...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर मौत होने के बावजूद सरकारी कर्मचारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

गुरुग्राम। साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा इलाके में बीती देर रात एक भीषण हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

उत्तर प्रदेश

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव