वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का: प्रेमानंद महाराज के चरणों में बैठे नजर आए 'विरुष्का', सादगी देख फैंस हुए गदगद

On

मथुरा।  क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वृंदावन पहुंचकर संत स्वामी प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। बताया जाता है कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद यह दंपति दिल्ली से सीधे वृंदावन पहुंचा और अलसुबह श्री हित राधा केली कुंज में सत्संग में शामिल हुआ। पिछले एक वर्ष में दोनों कई बार ब्रज आकर आशीर्वाद ले चुके हैं। इस बार दोनों किसी विशेष प्रोटोकॉल के तहत नहीं बल्कि सामान्य श्रद्धालुओं की तरह सत्संग में शामिल हुए। वे सैकड़ों भक्तों के बीच जमीन पर दरी पर बैठकर करीब एक घंटे तक प्रवचन सुनते रहे। दोनों के माथे पर चंदन, गले में तुलसी की माला और हाथ में नाम-जप काउंटर दिखाई दिया। पूरे समय वे शांत भाव से हाथ जोड़कर प्रवचन सुनते रहे।

 

आईपीएल 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की सहमति के बाद ही संभव  ये भी पढ़ें  आईपीएल 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की सहमति के बाद ही संभव


मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार, दोनों ने किसी प्रकार की निजी मुलाकात या विशेष व्यवस्था की मांग नहीं की। उनकी सादगी और विनम्रता की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। प्रशंसकों ने इसे उनकी आस्था और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़कर देखा है।
उल्लेखनीय है कि यह दंपति पूर्व में भी उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में दर्शन कर चुका है। वृंदावन प्रवास के दौरान उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन भी किए।

IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट का महाकुंभ, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026 ये भी पढ़ें  IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट का महाकुंभ, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

Views: 43

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

   मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जसवंतपुरी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

वॉशिंगटन। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे किए...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

   मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। गैस एजेंसियों के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

मुंबई। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। इससे सोने का दाम फिर से...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

   नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्षी 'INDIA' गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव