टी20 विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाकर सुपर-8 में जाना चाहेगा जिम्बाब्वे, आज होंगे रोचक मुकाबले

On

 नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार हार के बाद टूर्नामेंट ने बेहद रोमांचक मोड़ ले लिया है।

कंगारूओं की इस स्थिति ने आज का दिन विश्व कप में बेहद रोमांचक बना दिया है, जहां तीन मुकाबले खेले जाने हैं और सबकी नजरें आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मैच पर रहेंगी। दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को अपने ग्रुप चरण अभियान में पहले जिम्बाब्वे से अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी, और फिर 16 फरवरी की रात श्रीलंका के खिलाफ भी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब समीकरण यह है कि यदि आज होने वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे आयरलैंड को हरा देता है, तो ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप चरण से ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। वहीं जिम्बाब्वे सुपर स्टेज में प्रवेश कर जाएगा। पहले बात दिन के शुरुआती मैच से करते हैं। दिन का पहला मुकाबला ग्रुप डी में चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई ये भी पढ़ें  यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें न्यूजीलैंड का सामना कनाडा से होगा। न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन तीसरे मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका से 7 विकेट से हार मिली। दूसरी ओर कनाडा की टीम अब तक अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है। उसे पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर संयुक्त अरब अमीरात ने पराजित किया। न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका के साथ अगले चरण में जगह पक्की करना चाहेगा और कनाडा का अभियान ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा।

IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट का महाकुंभ, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026 ये भी पढ़ें  IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट का महाकुंभ, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

आज का सबसे रोमांचक मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में आयरलैंड की जीत की कामना करेगी, जबकि जिम्बाब्वे एक और जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाना चाहेगा। जिम्बाब्वे का अभियान अब तक शानदार रहा है। उसने अपने पहले मैच में ओमान को 8 विकेट से हराया और दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से पराजित किया। वहीं आयरलैंड ने अब तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है, जिसमें उसने ओमान को 96 रन से हराया था। इससे पहले उसे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला ग्रुप सी में स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब  ये भी पढ़ें  'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

स्कॉटलैंड ने अपने तीन में से केवल एक मैच जीता है। उसे इटली के खिलाफ 73 रन की जीत मिली थी, जबकि अन्य मुकाबलों में उसे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। नेपाल ने भी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इंग्लैंड से करीबी हार के बाद उसकी लय बिगड़ गई। इसके बाद उसे इटली से 10 विकेट और वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हालांकि इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड पहले ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, इसलिए स्कॉटलैंड और नेपाल टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। फिर भी यह मुकाबला सम्मान की लड़ाई के रूप में देखा जाएगा। आज के तीनों मैच न सिर्फ ग्रुप समीकरण बदल सकते हैं, बल्कि कई बड़ी टीमों की किस्मत का फैसला भी करेंगे। 

Views: 48

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

   मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जसवंतपुरी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

वॉशिंगटन। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे किए...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

   मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। गैस एजेंसियों के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

मुंबई। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। इससे सोने का दाम फिर से...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

   नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्षी 'INDIA' गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव