यूपी सरकार शीघ्र ही कई खिलाड़ियों को देगी नौकरी : मुख्यमंत्री योगी

On

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस के समापन अवसर पर गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स व 36वें नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन […]

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस के समापन अवसर पर गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स व 36वें नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देगी।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी के पवित्र दिन पर खिलाड़ियों के सम्मान की खुशी है। खिलाड़ी जब खिलाड़ी बनता है तब उनकी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक क्षमता के साथ सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन बढ़ता है। बिन अनुशासन मानव जीवन में गड़बड़ी होती है। परिणाम स्वरूप इज्जत पर भी आंच आती है। आमने-सामने जब खेलते हैं, तो कभी हार तो कभी जीत मिलती है। हार पर निराश न हों, आगे जीतने का प्रयास करना चाहिए और जब जीतते हैं तो आडंबर नहीं आना चाहिए।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के शादी समारोह में पहुंचे सीएम फडणवीस, भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी ये भी पढ़ें  अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के शादी समारोह में पहुंचे सीएम फडणवीस, भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के अंतर्गत गुरुवार को राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 व 36वें नेशनल गेम्स-2022 में पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि खिलाड़ी को खेल के साथ पढ़ना कतई नहीं छोड़ना चाहिए। सर्टिफिकेट के साथ आप खेल की दुनिया में नाम रोशन करते हैं। इससे अवसर जल्दी मिलता है। नियुक्ति के लिए डिग्री व खिलाड़ी का सर्टिफिकेट है तो आपका चयन पहले होगा।

टी20 विश्व कप: पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, मैनेजर को मांगनी पड़ी माफी ये भी पढ़ें  टी20 विश्व कप: पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, मैनेजर को मांगनी पड़ी माफी

विश्वविद्यालय में थीं कबड्डी व खो-खो की चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल जानें कब और कहां होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड का खिताबी मुकाबला ये भी पढ़ें  टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल जानें कब और कहां होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड का खिताबी मुकाबला

राज्यपाल ने बताया कि वह विश्वविद्यालय में कबड्डी व खो-खो की चैंपियन थीं। बीएससी-एमएससी के साथ मैदान में जाकर खेलते और प्रतिभाग करते थे, फिर घर जाकर रोटी भी पकाती थी। मां छोटी आयु से यह सिखाती है, लेकिन आपकी भी रूचि होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने परंपरागत खेल को सिखाने की भी बात कही थी। परंपरागत खेलों (खो-खो, कबड्डी, दौड़ आदि) में कोई खर्च नहीं है। 8-10 बच्चे मिलकर खेल लेते हैं। राजभवन में 40-45 बच्चियों को जूडो सिखवाया। वे स्कूलों में मेडल जीतकर आती हैं। अब लड़कों के लिए जूडो सिखाने की शुरुआत की। 2 वर्ष से हम परंपरागत खेल चला रहे हैं। लगभग 22-23 खेल हमारे बच्चे सीखते और प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं।

घऱ जाकर मां को मेडल पहना देना

खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बेटियां 240 किलो वजन उठा रही हैं। हम तो सब्जी लेने भी जाते हैं तो नौकर लेकर जाते हैं। आज हमारी यह स्थिति हो गई है। खेल से सब कुछ मिलता है। बैठने व बात करने से कुछ नहीं मिलता। सुबह 4 बजे उठना पड़ता है। कई बार मैंने देखा कि 4 बजे बच्चों के साथ मां भी जाती है। 2-3 घंटे व्यायाम के बाद मां बच्चे को घऱ लेकर आती हैं, फिर तैयार कर स्कूल भेजती हैं। मत भूलिए, मां ने आपकी सबसे अधिक मदद की है। आप मां-पिता को मत भूलिए। मैं विश्वविद्यालयों में भी कहती हूं कि अपना मेडल सबसे पहले मां को पहना देना और बोलना-मां तेरे प्रयास से यह मेडल प्राप्त हुआ है।

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भी किया सम्मान : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत बड़ी ताकत के रूप में पीएम के पंच प्रण के अभियान के साथ जुड़ रहा है। आज बसंती पंचमी भी है। यह प्रकृति के सौंदर्य व सुंदरता को प्रदर्शित करने वाली प्राकृतिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी है। ज्ञान की अधिष्ठात्री मां शारदे के पूजन की भी तिथि है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेल और इससे जुड़ी विभिन्न विधाओं को बढ़ाने के लिए 8 वर्ष में अनेक कार्यक्रम हुए। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से खेलो इंडिया के कार्यक्रम बढ़े, उसके परिणाम दिख रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग-पदक जीता, उन सभी खिलाड़ियों को इकाना स्टेडियम में अलग समारोह में सम्मानित किया था। यूपी देश का इकलौता राज्य था, जिसने न सिर्फ अपने राज्य, बल्कि मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। पैरालंपिक में भी यूपी के खिलाड़ियों व मेडल जीतने वाले देश के खिलाड़ियों को मेरठ में सम्मानित किया था। प्रदेश सरकार ने खेल में अनेक कार्यक्रमों को बढ़ाया। खेल व युवा कल्याण विभाग के जरिए अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं।

हर ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराई जा रही स्पोट्रस किट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव में कन्वर्जन के माध्यम से खेल मैदान के लिए जमीन आरक्षित करने, ओपन जिम निर्माण, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जनपद स्तर पर स्टेडियमों की कार्रवाई युद्ध स्तर पर चल रही है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए ओलंपिक या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाने की दिशा में काम किए। दो खिलाड़ियों (ललित उपाध्याय व विजय यादव) को राजपत्रित अधिकारयों के रूप में नियुक्ति पत्र दिया। शीघ्र ही कई अन्य खिलाड़ियों को राज्य सरकार में नौकरी देने जा रहे हैं। मेजर ध्यानचंद के नाम पर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बनने जा रहा है। मेरठ के खेल उत्पादों को हमने ओडीओपी का हिस्सा बनाया। युवक व महिला मंगल दल के माध्यम से स्पोर्ट्स किट हर ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराई जा रही है।

सीएम ने कहा कि यूपी सरकार ओलंपिक में एकल गेम में स्वर्ण जीतने पर 6 करोड़, रजत पर 4 करोड़ व कांस्य जीतने पर दो करोड़ देती है। टीम गेम्स में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक पर दो करोड़ व कांस्य जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ की पुरस्कार राशि दे रहे हैं। एशियन गेम्स में स्वर्ण पर तीन करोड़, रजत पर डेढ़ करोड़ व कांस्य पर 75 लाख रुपये दे रहे। कॉमनवेल्थ व विश्व कप चैंपियनिशप में स्वर्ण पदक पर डेढ़ करोड़, रजत पर 75 लाख व कांस्य पर 50 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दे रहे। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 10-10 लाख तथा एशियन-कॉमनवेल्थ में 5-5 लाख रुपये देते हैं। बर्मिंघम (इंग्लैड) में हुए कॉमनवेल्थ में प्रदेश के 14 में से 4 रजत व 4 कांस्य पदक खिलाड़ियों ने जीता। 29 सितंबर-12 अक्टूबर 22 ( गुजरात में 36वें नेशनल गेम्स) में यूपी के खिलाड़ियों ने 18 खेलों में 20 स्वर्ण, 18 रजत व 18 कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल आदि मौजूद रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान- कांस्य (कुश्ती) – 50 लाख

सरिता रोमित सिंह-प्रतिभाग (एथलेटिक्स) – 5 लाख

पूनम यादव प्रतिभाग (भारोत्तोलन) – 5 लाख

पूर्णिमा पांडेय- प्रतिभाग (भारोत्तोलन) – 5लाख

रोहित यादव- प्रतिभाग (एथलेटिक्स) – 5 लाख

विश्वनाथ यादव- प्रतिभाग (ट्रायथलॉन) – 5 लाख

गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं का भी सम्मान

स्वर्ण पदक

संचित भंडारी-स्केटिंग

प्राची सिंह-स्केटिंग

सरिता-हैमर थ्रो

सूरज यादव- वुशु-

पूर्णिमा पांडेय-भारोत्तोलन-(87 किग्रा. भारवर्ग से अधिक)

जोटीं कुमार-कुश्ती-

दिव्या-कुश्ती

युविका तोमर- शूटिंग

हुसैन खान-एथलेटिक्स

सिद्धार्थ वर्मा-जिम्नास्टिक

टीम इवेंट (बास्केटबाल- कुलदीप सिंह)

कबड्डी (टीम गेम्स) स्वर्ण पदक

रजत पुरस्कार

पूनम यादव-भारोत्तोलन (76 किग्रा.)

सबीरा हैरिस-शूटिंग

किरन देवी-रोइंग

अरविंद पवार-साइक्लिंग

दीपिका वर्मा-डिस्कस थ्रो

आदित्य सिंह राणा-जिम्नास्टिक

रोहित यादव- जेवलिन थ्रो

सैयद बुरहान-साइक्लिंग

करुणा शर्मा-जूडो (78 किग्रा. भारवर्ग)

टीम गेम्स (जिम्नास्टिक)

रजत जीतने वाली यूपी की हॉकी टीम को 18 लाख रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।

कांस्य पदक

राशि शर्मा-बॉक्सिंग

रूपम- एथलेटिक्स

अभिषेक चौधरी-जूडो (81 किग्रा. भारवर्ग)

शिवानी-

कपिल नागर-वुशु-

वीनेश कुंडु-कुश्ती

यतेंद्र-कुश्ती

आदित्य- मलखंभ

राधा राजपूत-मलखंभ

कविता यादव-एथलेटिक्स

फ्रीडम यादव- कुश्ती

नीलम-कुश्ती

साक्षी चौधरी

टीम गेम्स इवेंट के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि संसदीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज शनिवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का संवदेनशील चेहरा नजर आया। एसपी सिटी सत्यनारायण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

उत्तर प्रदेश

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं