महिला प्रीमियर लीग: नंदनी शर्मा ने की दीप्ति शर्मा की बराबरी, हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बनीं

On
रविता ढांगे Picture

 नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को एक रोमांचक मुकाबला नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। नंदनी ने हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। आइए जानते हैं कि नंदनी शर्मा कौन हैं। नंदनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ था। दाएं हाथ की इस प्रभावशाली तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में 20 लाख में खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स के भरोसे पर नंदनी शर्मा पूरी तरह से खरी उतरी हैं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सारे गेंदबाज प्रभावहीन नजर आए, लेकिन नंदनी ने अपनी गेंदबाजी से गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान किया। नंदनी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए। नंदनी ने गुजरात जायंट्स की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को झकझोर दिया। उन्होंने 95 रन पर खेल रही सोफी डिवाइन को आउट कर अपना पहला विकेट लिया, जो गुजरात की पारी के लिए बड़ा झटका था। इसके बाद नंदनी आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने लौटीं और वहीं मैच का सबसे नाटकीय पल देखने को मिला। गुजरात की पारी के अंतिम ओवर में नंदनी ने चार विकेट चटकाए, जिसमें एक यादगार हैट्रिक भी शामिल थी।

और पढ़ें 'आप फुटबॉल को गहराई से समझते थे', काइलियन एम्बाप्पे ने जाबी अलोंसो के लिए लिखा भावुक संदेश

इस हैट्रिक में पहले कनिका आहूजा स्टंप आउट हुईं, जब वह आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रही थीं। अगली गेंद पर नंदनी ने राजेश्वरी गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर रेणुका ठाकुर के स्टंप्स उखाड़कर महिला प्रीमियर लीग में बड़ी उपलब्धि हासिल की। महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली नंदनी दूसरी भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले दीप्ति शर्मा ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की इस्सी वोंग और ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस के नाम भी महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। नंदनी शर्मा के प्रदर्शन में अगर निरंतरता रही तो वे जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हो सकती हैं। 

और पढ़ें टीम मैनेजमेंट मुझे ऑलराउंडर बनाना चाहता है: हर्षित राणा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी, मुंबई ने जायंट्स को 7 विकेट से हराया

आज WPL 2026 में एक शानदार मुकाबला देखने को मिला जहां मुंबई इंडियंस ने जायंट्स को 7 विकेट से हराकर...
खेल  क्रिकेट 
WPL 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी, मुंबई ने जायंट्स को 7 विकेट से हराया

DRI की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी दाने की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 81 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 गिरफ्तार

   नयी दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये एक बहु-राज्यीय मादक पदार्थ...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
DRI की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी दाने की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 81 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 गिरफ्तार

नोएडा: एकतरफा प्रेम में कॉल सेंटर कर्मी की फल विक्रेता ने की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। थाना बीटा-2 क पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती दीपमाला की निर्मम हत्या का...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: एकतरफा प्रेम में कॉल सेंटर कर्मी की फल विक्रेता ने की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गुरुग्राम क्राइम: गोली लगने के बाद खुद कार चलाकर टोल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अस्पताल में मौत.. गैंगवार की आशंका

-टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गयागुरुग्राम। यहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम क्राइम: गोली लगने के बाद खुद कार चलाकर टोल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अस्पताल में मौत.. गैंगवार की आशंका

पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पीसीएस से आईएएस कैडर में प्रोन्नत प्राप्त बादल चटर्जी और शंकर सिंह को वही प्रोन्नत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

मेरठ। मेरठ पुलिस ने देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी सिटी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोटर साइकिल से खतरनाक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया