Tuesday, March 11, 2025

मुज़फ्फरनगर में मकान की छत भरभराकर गिरने से मचा हड़कंप, परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान

चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में गुरुवार की अलसुबह पक्के मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के नीचे सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में अचानक ही एक मकान की पक्की छत गिर गई, जिसमें घर में सो रहे रिजवान राजपूत पुत्र इश्तकार परिवार के लोगों के द्वारा भाग कर अपनी जान बचाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए, रिजवान राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह परिवार सहित अपने घर पर सोया हुआ था कि अचानक ही उनकी छत गिर गई, जिसमें चारपाई के पास ही छत का कुछ हिस्सा गिरा, जिसको लेकर उसने भाग कर अपने परिवार वालों की जान बचाई और खुद भी वह वहां से भाग गया।

जैसे ही छत गिरने की आवाज आसपास के लोगों को लगी तो वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गए, जहां पर उनके द्वारा देखा गया कि रिजवान का सभी सामान मलबे में दब गया, जिस पर रिजवान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीडि़त ने मुआवजे की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय