Monday, April 28, 2025

ग्रेटर नोएडा में बाइक से जा रहे दो दोस्तों को डंपर चालक ने मारी टक्कर, मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक खिलौना बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों युवक बुलंदशहर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे, तभी अच्छेजा गांव के पास एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।

 

 

[irp cats=”24”]

 

जिसके साथ भेदभाव, अत्याचार व अधिकारों का हनन, समाजवादी पार्टी उसके साथ: हरेंद्र मलिक

 

थाना बादलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरव कुमार पुत्र भागमल सिंह निवासी स्याना बुलंदशहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई अमित कुमार पुत्र भागमल सिंह अपने साथी कर्मचारी संतोष पुत्र पवन सिंह निवासी बिहार के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से जनपद गाजियाबाद जा रहे थे।

 

 

मुज़फ्फरनगर में शराब के ठेके पर लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी उतारकर ले गए चोर

 

 

 

 

पीड़ित के अनुसार जैसे ही दोनों थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास पहुंचे एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों की बाइक में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में संतोष की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में लाखों रूपये की हुई थी सिगरेट चोरी, एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार दोनों एक खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। ये लोग जनपद बुलंदशहर स्थित एक शोरूम पर खिलौने छोड़कर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि संतोष मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जनपद का रहने वाला था। वह काफी गरीब परिवार से था। उसके अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों ने चंदा इकट्ठा करके मदद की। संतोष की बहन की शादी होने वाली थी, इसके लिए वह फैक्ट्री में लगातार ओवर टाइम कर रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय