बागपत में किसान की गोली मारकर हत्या, खेत पर आवारा पशुओं से कर रहा था रखवाली
बागपत-उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट क्षेत्र में खड़ी फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने गुरूवार को बताया कि बामनौली गांव निवासी रामबीर (65) बुधवार रात अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया हुआ था। आवारा पशुओं से फसल […]
बागपत-उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट क्षेत्र में खड़ी फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने गुरूवार को बताया कि बामनौली गांव निवासी रामबीर (65) बुधवार रात अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया हुआ था। आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए वह रखवाली करने गया था।
गुरुवार सुबह तक भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में खेत पर गए। परिजनों के अनुसार किसान का लहूलुहान शव खेत पर जमीन पर पड़ा हुआ था।
उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । शव के पास से तीन खाली खोखे भी बरामद हुए हैं।
मृतक के बेटे आयुष ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि किसान की हत्या के मामले में कई बिन्दुओ पर जांच की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां