गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, 9 महीने में हुआ फैसला

On
School Ad

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिछले साल अप्रैल में गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमले करने के दोषी अहमद मुर्तजा अब्बास को एटीएस की विशेष अदालत ने सोमवार को फांसी की सजा सुनायी है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर […]

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिछले साल अप्रैल में गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमले करने के दोषी अहमद मुर्तजा अब्बास को एटीएस की विशेष अदालत ने सोमवार को फांसी की सजा सुनायी है।

एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर जानलेवा हमला करने, देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत अहमद मुर्तजा अब्बासी को मृत्युदंड की सजा के साथ अन्य आरोपों में भी कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 44 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP ये भी पढ़ें  यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

विशेष न्यायाधीश ने मुर्तजा को भारतीय दंड संहिता की धारा 121 के अंतर्गत मृत्युदंड एवं 10 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनायी। इसके अलावा अदालत ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16, 20 और धारा 40 के तहत दस-दस साल की सजा और पांच-पांच हजार जुर्माने का आदेश दिया।

मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त

अभियुक्त को धारा 153 ए के तहत पांच साल कारावास एवं दो हजार रुपए जुर्माना, धारा 186 में तीन माह का कारावास,धारा 307 में उम्रकैद और पांच हजार रूपये जुर्माना,धारा 332 में तीन वर्ष का कारावास, धारा 333 में तीन वर्ष का कारावास एवं 5 हजार रुपए जुर्माना, धारा 394 में 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं पांच हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनायी गयी है।

ईरान के खर्ग द्वीप पर अमेरिका की बमबारी, सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा, तेहरान ने कहा-जल्द जवाब देंगे ये भी पढ़ें  ईरान के खर्ग द्वीप पर अमेरिका की बमबारी, सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा, तेहरान ने कहा-जल्द जवाब देंगे

गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में गोरखनाथ मंदिर पर हमले के सिलसिले में गोरखनाथ थाने में मुर्तजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। केमिकल इंजीनियरिंग से आईआईटी से बीटेक मुर्तजा ने तीन अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी के जवानों पर धारदार हथियार से हमला किया था जिसे इलाके में अफरातफरी मच गयी थी। सुरक्षा बलों ने मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया था।

अदालत ने आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद अपने आदेश में कहा है कि फैसले के खिलाफ अभियुक्त 30 दिनों के भीतर उच्च न्यायालय में अपील कर सकता है।

मात्र नौ महीने की सुनवाई में घटना के चश्मदीद पीएसी जवान अनिल कुमार पासवान और उसके साथी के अलावा घायलों का मेडिकल करने वाले चिकित्सक एवं महिला कांस्टेबल की गवाही अहम रही। घटना के अगले दिन यानी चार अप्रैल 2022 को गोरखनाथ पुलिस स्टेशन में विनय मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार को विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। संख्या बल के...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

गुरुग्राम/मुजफ्फरनगर। गुरुग्राम के मशहूर एंबिएंस मॉल से रविवार दोपहर एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  हरियाणा  गुरुग्राम 
"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न ने प्रदेश की राजनीति और सामाजिक समरसता को कटघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मैनपुरी-इटावा  
दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग!

बुलंदशहर (खुर्जा)। बुलंदशहर के खुर्जा स्थित अलीगढ़ चुंगी पर शनिवार देर रात एक होटल में खुशियों का माहौल उस समय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग!

मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस और सर्विलांस टीम ने कासगंज से लापता युवक कमलेश यादव की हत्या...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा"

मैनपुरी (भोगांव)। योग गुरु बाबा रामदेव ने मैनपुरी के भोगांव स्थित SRRD सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम