AI के मिसयूज पर अखिलेश यादव की चिंता, बोले– तकनीक से निजता और कानून व्यवस्था पर खतरा
लखनऊ। आज विजन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल और उसके संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग जहां विकास के लिए जरूरी है, वहीं इसका मिसयूज समाज और नागरिकों की निजता के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि AI और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए होना चाहिए, लेकिन बिना स्पष्ट नियम और निगरानी के यह तकनीक आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि आखिर इन रिकॉर्ड किए गए डेटा का इस्तेमाल कैसे और किसके द्वारा किया जा रहा है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को AI के उपयोग के लिए स्पष्ट गाइडलाइंस बनानी चाहिए, ताकि तकनीक का फायदा तो मिले, लेकिन नागरिकों के अधिकारों और निजता से कोई समझौता न हो। अखिलेश यादव का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
देखें पूरा वीडियो...
