मध्य प्रदेश: यूक्रेन की महिलाओं ने किए भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की कामना की

On
अर्चना सिंह Picture



मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में शनिवार देर शाम एक भावुक और आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला, जब यूक्रेन से आई छह सदस्यीय महिला श्रद्धालुओं का दल भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए मंदिर परिसर पहुंचा। यूक्रेन की महिला श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के दौरान नतमस्तक होकर प्रार्थना करते नजर आईं। दर्शन के समय दल में शामिल एक महिला की आंखों से आंसू बहते देखे गए। यूक्रेन से आए इस दल ने भगवान पशुपतिनाथ से रूस-यूक्रेन युद्ध के शीघ्र समाप्त होने और विश्व में शांति व मानवता की स्थापना की कामना की।

इस अवसर पर महिलाओं के साथ जूना अखाड़ा (भिवानी-हरियाणा) के महामंडलेश्वर स्वामी संगम गिरी महाराज भी उपस्थित रहे ।उन्होंने यूक्रेन की महिला श्रद्धालुओं को पशुपतिनाथ मंदिर की भव्यता, ऐतिहासिक महत्व और आध्यात्मिक दिव्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूक्रेन से आए दल में कर्णेश्वरी भी शामिल थीं, जो माता काली की अनन्य भक्त हैं। अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर वे अत्यंत भावुक हो उठीं।

इस अवसर पर कर्णेश्वरी ने कहा किइस पावन स्थल पर आकर ऐसा अनुभव हुआ, मानो ईश्वर साक्षात आसपास उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से यूक्रेन में चल रहे युद्ध के अंत और शांति की बहाली के लिए प्रार्थना की है।

विदेशी श्रद्धालुओं की यह भावुक उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भगवान पशुपतिनाथ का आध्यात्मिक प्रभाव देश-विदेश की सीमानओं से परे है। यह पवित्र स्थल शांति, करुणा, मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश देता है। अपनी अद्वितीय अष्टमुखी प्रतिमा और आध्यात्मिक विशेषताओं के कारण पशुपतिनाथ मंदिर की पहचान विश्वभर में है। यही कारण है कि देश के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए निरंतर मंदिर पहुंच रहे हैं।


लेखक के बारे में

नवीनतम

 वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली, चुनाव आयोग और सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने के लगाये आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, वोट चोरी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता के सवाल पर ‘वोट...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली, चुनाव आयोग और सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने के लगाये आरोप

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

शामली। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन...
शामली 
शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

देहरादून - परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग..अफरा-तफरी का माहौल..लगातार हो रहे धमाके

देहरादून। देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून - परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग..अफरा-तफरी का माहौल..लगातार हो रहे धमाके

उत्तर प्रदेश

थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसे गोली मारने वाले आरोपी आकाश कश्यप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

राम मंदिर ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट से वापस मांगेगा सभी ऐतिहासिक दस्तावेज़, संग्रहालय में किए जाएँगे सुरक्षित

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। ट्रस्ट अब सुप्रीम कोर्ट से उन सभी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट से वापस मांगेगा सभी ऐतिहासिक दस्तावेज़, संग्रहालय में किए जाएँगे सुरक्षित

सर्वाधिक लोकप्रिय