सीएम योगी स्टार प्रचारक नहीं बल्कि, स्टार विभाजक बनकर बिहार गए हैं : अखिलेश यादव
.jpg)


उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'जिसने लखनऊ को तीसरी सबसे स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड दिया है, उस पर एफआईआर होनी चाहिए। कुंभ में बहुत जानें गईं। सरकार सही आंकड़े नहीं देना चाहती। लोगों को सच पता है कि सरकार सच बोलने वाली नहीं है। कानून संविधान मानने वाला नहीं है। अगर डेथ सर्टिफिकेट जारी कर देंगे तो मुआवजा देना पड़ेगा। जो लोग काला धन और भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वो मुआवजा नहीं देना चाहते।
अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल लोग भेड़िये की दहशतगर्दी से परेशान हैं। अभी तक छतों पर सांड चढ़ रहा था, अब तो गुलदार भी छतों पर चढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में 52 लोगों पर हमले हो चुके हैं। समाजवादी लोग बुल और बुलडोजर दोनों के खिलाफ हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिवाली पर कुम्हार परेशान हैं। सपा सरकार बनी तो दिवाली पर सरकार कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदा करेगी। सपा प्रमुख अखिलेश ने आगे कहा कि कानपुर के अखिलेश दुबे के घर बुलडोजर नहीं चलेगा। उस पर कार्रवाई हुई तो सरकार के कई अफसर फंस सकते हैं। अब उसकी जान की फिकर हम सबको करनी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !