यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

सैटेलाइट सर्वे वाली चार फर्मों को भुगतान पर विवाद; पूर्व आईएएस अधिकारी ने बताया 'आधारहीन

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से ₹10 करोड़ रुपये की वसूली करने का फैसला किया है। उन पर आरोप है कि कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) रहते हुए उन्होंने खाद्य एवं प्रसंस्करण नीति-2023 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए चार निजी फर्मों को भुगतान करने का निर्णय लिया था।

डिप्टी सीएम ने दिए वसूली के निर्देश

और पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता गिरफ्तार, गैंगस्टर नीरज बाबा की जमानत में 'मुर्दे' को बनाया था जमानती

खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दायित्व संभाल रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाइडलाइन के विपरीत किए गए इस भुगतान को गंभीरता से लिया। डिप्टी सीएम के निर्देश पर, उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने यूपीडास्प (उत्तर प्रदेश विविध कृषि सहायता परियोजना) के प्रबंध वित्त व तकनीकी समन्वयक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को पूर्व अधिकारी से यह राशि वसूलकर सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए कहा है।

और पढ़ें अमरोहा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत, 4 MBBS छात्रों सहित 6 लोगों ने गंवाई जान

इसी आधार पर पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को नोटिस भेजा गया है, जिसमें अनियमितता बरते जाने के कारण दस दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा करने को कहा गया है।

और पढ़ें लखनऊ में रोडवेज ड्राइवर की शर्मनाक हरकत: महिला कंडक्टर से की अश्लील बातें, बोला- 'बस को ऐसे सजाऊंगा जैसे तुम बिंदी-लिपस्टिक लगाती हो'

क्या है अनियमितता का मामला?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और फसलों के सही आंकड़ें एकत्र करने के लिए इस नीति का शुभारंभ किया था। नीति के क्रियान्वयन के लिए यूपीडास्प को ₹10 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई थी।

सूत्रों के अनुसार, यूपीडास्प ने इस धन का उपयोग राज्य में फसलों के सैटेलाइट सर्वेक्षण के लिए चार निजी कंपनियों के चयन और भुगतान के लिए किया। इन कंपनियों को 18 से 20 जिले सौंपे गए थे, जिन्होंने सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी। आरोप है कि यह सर्वेक्षण कार्य और भुगतान नीति के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों को किनारे कर किया गया था। यह मामला केवल वित्तीय नहीं, बल्कि नीति-पारदर्शिता और सार्वजनिक धन उपयोग की जवाबदेही से जुड़ा है।

पूर्व अधिकारी ने नोटिस को बताया 'आधारहीन'

इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भेजे गए नोटिस को 'आधारहीन' बताया है। उन्होंने कहा कि जिस अवधि को लेकर यह नोटिस भेजा गया है, उस समय वह कृषि उत्पादन आयुक्त के रूप में यूपीडास्प के अध्यक्ष थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उसी अवधि में दो और अधिकारी भी अलग-अलग समय पर अध्यक्ष रहे थे। उनका दावा है कि नीति के क्रियान्वयन से जुड़े निर्णय सामूहिक स्तर पर लिए गए थे, इसलिए यह वसूली उनके खिलाफ व्यक्तिगत कार्रवाई जैसी प्रतीत होती है।

सूत्रों के अनुसार, उच्च शासकीय फाइलों की प्राथमिक समीक्षा जारी है और फाइनेंशिल/प्रोसीजरल ऑडिट का दायरा विस्तृत किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

IND vs SA तीसरा ODI: रोहित शर्मा ने बनाए धुआंधार 75 रन, टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर किया अपना काम

आज का मैच इतना रोमांचक हो चुका है कि हर भारतीय फैन की नजरें बस एक ही खिलाड़ी पर टिकी...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
IND vs SA तीसरा ODI: रोहित शर्मा ने बनाए धुआंधार 75 रन, टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर किया अपना काम

शामली में पानीपत—खटीमा नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर—ट्राली व ट्रक के बीच हुई भिडंत, तीन घायल

शामली: पानीपत—खटीमा नेशनल हाईवे पर शामली जिले के बंतीखेड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक के भिड़ंत हो गई,...
शामली 
शामली में पानीपत—खटीमा नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर—ट्राली व ट्रक के बीच हुई भिडंत, तीन घायल

भारत की Top 3 Cheapest Mileage Bikes 2025 बेहद कम कीमत में 75 kmpl तक माइलेज देने वाली शानदार बाइक्स की पूरी लिस्ट

अगर आप भी एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो जेब पर हल्की हो और माइलेज के मामले में...
ऑटोमोबाइल 
भारत की Top 3 Cheapest Mileage Bikes 2025 बेहद कम कीमत में 75 kmpl तक माइलेज देने वाली शानदार बाइक्स की पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश: छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ प्रशासन...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर

ब्रिटेन में खालिस्तानियों के खिलाफ एक्शन, रेहल और बब्बर अकाली लहर समूह की संपत्ति फ्रीज करने का ऐलान

नई दिल्ली। ब्रिटेन ने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी समूह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत सिंह रेहल...
अंतर्राष्ट्रीय 
ब्रिटेन में खालिस्तानियों के खिलाफ एक्शन, रेहल और बब्बर अकाली लहर समूह की संपत्ति फ्रीज करने का ऐलान

उत्तर प्रदेश

सेवा ही सम्मान है, अनुशासन ही पहचान है और राष्ट्रहित ही सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड के जवानों को सेवा का मूलमंत्र देते हुए कहा कि सेवा...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सेवा ही सम्मान है, अनुशासन ही पहचान है और राष्ट्रहित ही सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम योगी

BLO की मौत पर सपा का लखनऊ के बापू भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन! पुलिस बनाम सपा

लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बापू भवन चौराहे पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
BLO की मौत पर सपा का लखनऊ के बापू भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन! पुलिस बनाम सपा

सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के नकुड थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ में अन्तरराज्यीय नशा तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 8 तस्कर गिरफ्तार—151 किलो गांजा बरामद

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस व स्वाट टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में अन्तरराज्यीय नशा तस्करी गैंग के आठ शातिर नशा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अन्तरराज्यीय नशा तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 8 तस्कर गिरफ्तार—151 किलो गांजा बरामद