जौनपुर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब सुल्तानपुर गांव के बाहर धान के खेत में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सीओ विवेक कुमार सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

और पढ़ें चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और बोलेरो में भिड़ंत, तीन की मौत, पांच घायल,सभी लोग पार्टी करके लौट रहे थे

और पढ़ें बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों पर लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें व बार सील

युवती की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। परिजनों ने नरहन पुर निवासी अमित सरोज पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि युवती और अमित के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अमित ने युवती की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है।

और पढ़ें “लखनऊ के सरोजनी नगर में कार हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत”

 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि युवती के पड़ोसियों से भी पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद मामले में और साक्ष्य मिल सकते हैं। वहीं, इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि खुलेआम गांव में युवती की हत्या होने पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

एयर इंडिया की उड़ान AI174 की आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली। मंगोलिया के उलानबटार में आपातकालीन लैंडिंग के बाद एयर इंडिया के विमान एआई174 के सभी यात्रियों और क्रू...
राष्ट्रीय 
एयर इंडिया की उड़ान AI174 की आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित दिल्ली पहुंचे

आरोग्यवर्धिनी वटी – लिवर, पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए आयुर्वेदिक समाधान

कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो शरीर के कई रोगों को एक साथ ठीक करने की क्षमता रखती हैं। आमतौर पर...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
आरोग्यवर्धिनी वटी – लिवर, पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए आयुर्वेदिक समाधान

बिहार विधानसभा 2025: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दावा – जनता फिर देगी NDA को भारी बहुमत

लखनऊ। गुरुवार को बिहार विधानसभा 2025 के लिए पहले चरण की वोटिंग की जाएगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिहार विधानसभा 2025: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दावा – जनता फिर देगी NDA को भारी बहुमत

CM योगी का बड़ा ऐक्शन! माफिया मुख्तार अंसारी की ज़मीन पर बने गरीबों के घर

      लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐतिहासिक संदेश दिया। उन्होंने कुख्यात माफिया मुख्तार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का बड़ा ऐक्शन! माफिया मुख्तार अंसारी की ज़मीन पर बने गरीबों के घर

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा: शीशे की दुकान में दबने से मासूम की मौत, एक घायल

गाजियाबाद।  गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनडीआरएफ रोड पर स्थित एक शीशे की दुकान में बड़ा हादसाकैफ...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा: शीशे की दुकान में दबने से मासूम की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश

बिहार विधानसभा 2025: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दावा – जनता फिर देगी NDA को भारी बहुमत

लखनऊ। गुरुवार को बिहार विधानसभा 2025 के लिए पहले चरण की वोटिंग की जाएगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिहार विधानसभा 2025: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दावा – जनता फिर देगी NDA को भारी बहुमत

CM योगी का बड़ा ऐक्शन! माफिया मुख्तार अंसारी की ज़मीन पर बने गरीबों के घर

      लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐतिहासिक संदेश दिया। उन्होंने कुख्यात माफिया मुख्तार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का बड़ा ऐक्शन! माफिया मुख्तार अंसारी की ज़मीन पर बने गरीबों के घर

अमरोहा में दर्दनाक अंत: पांच माह पहले सड़क हादसे में घायल मदरसा छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Amroha News: अमरोहा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पांच माह पहले सड़क हादसे में गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में दर्दनाक अंत: पांच माह पहले सड़क हादसे में घायल मदरसा छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

संभल में गंगा मेले पर दो जिलों की पुलिस आमने-सामने | ट्रैफिक विवाद पर मचा हंगामा

      संभल। जनपद संभल में चल रहे प्रसिद्ध गंगा मेले के दौरान आज एक अप्रत्याशित और अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल में गंगा मेले पर दो जिलों की पुलिस आमने-सामने | ट्रैफिक विवाद पर मचा हंगामा