चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और बोलेरो में भिड़ंत, तीन की मौत, पांच घायल,सभी लोग पार्टी करके लौट रहे थे

On

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया । इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए। सभी मृतक बोलेरो सवार थे। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों से घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो और बांदा डिपो की रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। दिवंगतों में दो सगे भाई शामिल हैं।

हादसे की मुख्य वजह बोलेरो का गलत साइड में आना बताया जा रहा है। हादसा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह में पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे के बाद बस को छोड़कर चालक और परिचालक भाग निकले। एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ अरविंद कुमार और कोतवाल श्याम प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारु कराया गया।

बांदा डिपो की बस (यूपी 90 टी 5424) में चालक अशोक कुमार गौतम और परिचालक शिवम थे। बस कसौंधन स्थित कर्वी अस्थायी बस स्टैंड से मानिकपुर के लिए निकली थी। बस अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे लेट थी। इस वजह से बस में कोई यात्री नहीं था। बस स्टैंड से चार किमी ही पहुंची थी कि सामने से गलत साइड आ रही बोलेरो की बस से सीधी टक्कर हो गई।बस की रफ्तार करीब 60 किमी प्रति घंटा और बोलेरो की 80 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग दब गए। बस पटरी में उतर गई। पुलिस ने बोलेरो को काटकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों में कर्वी कोतवाली के कैंप का पुरवा सीतापुर के रहने वाले 40 वर्षीय राजा भइया, 35 वर्षीय पत्नी शोभा, उनकी 14 वर्षीय पुत्री संध्या और अर्जुन पुत्र ओमकार के साथ एक अज्ञात घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजा भइया का 14 वर्षीय पुत्र मोहित व छह वर्षीय सुभाष और 24 वर्षीय रोहित पुत्र अर्जुन प्रसाद की मौत हो गई।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो राजा भइया चला रहा था। ऐंचवारा में राजा भइया के साले सुरेंद्र के बेटे का जन्मदिन था। वहां से सभी लोग पार्टी करके लौट रहे थे।

रविवार की रात एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना बहिलुपरवा क्षेत्र के ऐंचवारा गांव में राजाभइया अपने साले सुरेंद्र के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने परिवार समेत बोलेरो से पहुंचे थे। पार्टी हंसी-खुशी में पूरी हुई, सभी लोग वापसी के लिए निकले। लेकिन किसे पता था कि यह सफर आखिरी साबित होगा। ऐंचवारा से करीब दस किलोमीटर दूर सामने से आ रही एक अनियंत्रित बस ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि राजाभइया के दो सगे बेटे और एक पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई। 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पलभर में जन्मदिन की रोशनी मातम में बदल गई। गांव में खुशियों की जगह चीख-पुकार गूंज उठी। जिसने भी हादसे की खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं। राजाभइया के घर मातम का सन्नाटा है जहां कुछ घंटे पहले हंसी और गीत गूंज रहे थे, वहां अब रोने की आवाजें हैं। यह हादसा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर गया।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।




 

और पढ़ें मेरठ में 50 हजार के इनामी बदमाश मुजम्मिल को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा, पैर में लगी गोली



और पढ़ें मीरजापुर में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर निधि पटेल को तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर,चालक फरार

लेखक के बारे में

नवीनतम

सर्दी में भिंडी की खेती से कमाएं लाखों रुपये, नवंबर दिसंबर में अगेती भिंडी की खेती का सही समय और पूरी जानकारी

सर्दी के मौसम में अगर आप खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो भिंडी की अगेती खेती आपके...
कृषि 
सर्दी में भिंडी की खेती से कमाएं लाखों रुपये, नवंबर दिसंबर में अगेती भिंडी की खेती का सही समय और पूरी जानकारी

वर्ल्ड कप 2025 में चोट के कारण स्क्वाड से बाहर हुईं प्रतिका रावल, रनों की बरसात के बाद भी मेडल से रह गईं दूर

Pratika Rawal: महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए पहली बार दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों...
खेल  क्रिकेट 
वर्ल्ड कप 2025 में चोट के कारण स्क्वाड से बाहर हुईं प्रतिका रावल, रनों की बरसात के बाद भी मेडल से रह गईं दूर

नोएडा सेक्टर-12 में चोरी की घटना, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-12 में चोरों की नजर लोगों के घरों पर लग गई है। यहां आये दिन चोरी की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा सेक्टर-12 में चोरी की घटना, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरठ के सभी थानों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

नोएडा: 81 गांवों के किसानों का प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, तनावपूर्ण स्थिति

नोएडा। नोएडा के 81 गांवों के किसानों की समस्याओं की समाधान की मांग को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: 81 गांवों के किसानों का प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, तनावपूर्ण स्थिति

उत्तर प्रदेश

मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरठ के सभी थानों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

मेरठ में किसान धरने पर: मुआवजे की मांग को लेकर MDA कार्यालय पर लगाया ताला

मेरठ। पिछले 67 दिनों से वेदव्यासपुरी में जमीन के बड़े प्रतिकार और मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में किसान धरने पर: मुआवजे की मांग को लेकर MDA कार्यालय पर लगाया ताला

मेरठ में जलभराव से नाराज लोगों ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मेरठ। नगर निगम क्षेत्रों में बढ़ते जलभराव की समस्या से तंग आकर रविवार शाम कई लोगों ने हाथों में भारतीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में जलभराव से नाराज लोगों ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मेरठः सपा नेता दीपक गिरी पर पूर्व प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाए, नशीला पदार्थ पिलाने और ब्लैकमेल का दावा

मेरठ। समाजवादी पार्टी (SP) के युवा नेता दीपक गिरी और कांग्रेस नेता पूनम पंडित की सगाई के बीच विवाद ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठः सपा नेता दीपक गिरी पर पूर्व प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाए, नशीला पदार्थ पिलाने और ब्लैकमेल का दावा