भारी बारिश और बाढ़ पर मायावती ने जताई चिंता, केंद्र व राज्य सरकारों से पीड़ितों की मदद की अपील

On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन आपदाओं के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम सहित कई राज्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में जान-माल और पशुधन की भारी क्षति हो रही है। साथ ही गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या ने करोड़ों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है।

 

और पढ़ें संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें बिजनौर के किरतपुर में किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि इन कठिन हालातों में जनता को भारी परेशानियों और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए आम लोगों की तरफ से स्वयं आगे आने की खबरें और तस्वीरें संतोषजनक हैं और यह मानवता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि वे इस आपदा के समय अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं और पीड़ितों की हर संभव सहायता करें।

और पढ़ें सहारनपुर में किराया वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने दुकानें बंद कर ट्रस्ट को सौंपी चाबियां

 

मायावती ने कहा कि सरकारों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुझाव दिया कि भविष्य में इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए बुनियादी जनसुविधाओं और ढांचे पर लगातार ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि हर साल आम जनजीवन, खासकर किसानों, गरीबों, मजदूरों और मेहनतकश लोगों की रोजी-रोटी पर इस तरह का विपरीत असर न पड़े।

 

गौरतलब है कि इस बार मानसून में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। पहाड़ों में बारिश के साथ भूस्खलन और बादल फटने जैसे घटनाएं भी हुईं। पहाड़ों पर भारी बारिश और बादल फटने जैसे घटनाओं के कारण मैदानी इलाकों में हालात और गंभीर हुए हैं। नदियां उफान पर हैं। पिछले दो महीने में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की इन घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अनमोल वचन

पौराणिक हिन्दू परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक पितृपक्ष मनाया जाता है, जिसे...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अनमोल वचन

दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

मेष- कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एशिया कप हमेशा ही रोमांच और गर्व का मौका लेकर आता है भारत ने इस टूर्नामेंट...
खेल 
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव...
Breaking News  राष्ट्रीय 
GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

जिनेवा। अमेरिका में नए टैरिफ लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) परिसर में शनिवार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने प्रदेश की सरकारी व्यवस्था को कठघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र की खुशहालपुर चौकी के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन

Sambhal News: संभल जिले के भावलपुर बासली गांव में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक ही...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन