अमिताभ ठाकुर व डॉ. नूतन ठाकुर पर दर्ज एफआईआर के विरोध में मेरठ में आजाद अधिकार सेना का धरना

मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर एवं डॉ. नूतन ठाकुर के विरुद्ध दर्ज आपराधिक एफआईआर के विरोध में मेरठ में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमिताभ ठाकुर (पूर्व आईपीएस) और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर के विरुद्ध 25 वर्ष पुराने सिविल मामले को जबरन आपराधिक एफआईआर में परिवर्तित कर दर्ज किया है। आजाद अधिकार सेना ने यह कार्रवाई पूर्णतः राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताई है।
हमारे पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, पुलिस अत्याचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ उठाई गई आवाज को दबाने का षड्यंत्र है। इसी संदर्भ में, आज 3 अक्टूबर 2025 को मेरठ मंडल अध्यक्ष मास्टर अब्दुल अजीज के नेतृत्व में आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता मेरठ के डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। यह धरना अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को तत्काल रद्द करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
आजाद अधिकार सेना स्पष्ट करती है कि उक्त एफआईआर हमारे पदाधिकारियों के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को दबाने का प्रयास है। संगठन इस अन्याय के खिलाफ संगठित रूप से आंदोलन, धरना और विधिक कार्रवाई के लिए दृढ़ संकल्पित है। हम उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि यदि यह एफआईआर तत्काल रद्द नहीं की गई और हमारे पदाधिकारियों को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन पूरे राज्य में व्यापक रूप लेगा। धरनारत पदाधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल और अन्य संवैधानिक संस्थानों से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करें। आजाद अधिकार सेना सत्य और न्याय के लिए संघर्षरत रहेगी और किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकेगी। कार्रवाइयों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।