अमरोहा में आर्थिक तंगी पड़ी किसान पर भारी, ले ली जान, नहीं हो पा रहा था गुजारा

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर क्षेत्र में आर्थिक तंगी से जूझ रहे सीमांत किसान दंपति ने गुरुवार रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हसनपुर सर्किल के आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबरा गांव निवासी 35 वर्षीय विजय और उनकी 30 वर्षीय पत्नी भूरी के शव उनके कमरे में फंदे पर लटके हुए पाए गए।
विजयदशमी पर्व के बाद गुरुवार रात परिवार के तीनों बच्चे छत पर सोने चले गए, जबकि दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में सोए। सुबह बच्चों ने देखा कि उनके माता-पिता फंदे पर लटके हुए हैं। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस का मानना है कि कम जोत की अलाभकारी खेती और बढ़ती आर्थिक तंगी ही इस आत्मघाती कदम का मुख्य कारण रही। मामले की गहन जांच जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !