मेरठ में तिहरे हत्याकांड में 15 साल से जेल में बंद हाजी इजलाल आएगा बाहर, पुलिस हुई सतर्क
मेरठ। मेरठ को झकझोरने वाले चर्चित तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जल्द ही जेल से बाहर आएगा। उसको हाईकोर्ट से जमानत मिली है। बताया गया कि हाजी इजलाल के वकील ने कई महीने से कोर्ट में अर्जी लगाई हुई थी। इजलाल को जमानत मिलने पर कोतवाली पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। […]
मेरठ। मेरठ को झकझोरने वाले चर्चित तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जल्द ही जेल से बाहर आएगा। उसको हाईकोर्ट से जमानत मिली है।
बताया गया कि हाजी इजलाल के वकील ने कई महीने से कोर्ट में अर्जी लगाई हुई थी। इजलाल को जमानत मिलने पर कोतवाली पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। आरोपी इजलाल पूर्व सांसद हाजी अखलाक के चचेरे भाई हैं।
ये है पूरा मामला :—
23 मई 2008 में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में पुनीत गिरी, सुधीर और सुनील ढाका की हत्या हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हाजी इजलाल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
बताया था कि एक युवती को लेकर इजलाल ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीनों युवकों की लाश बागपत की बिनौली गंगनहर में मिली थी। इसके बाद मेरठ और बागपत में जनाक्रोश भी फैल गया था। तभी से मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जेल में बंद था। पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोपी को सजा दिलाने के लिए गवाही कराई जा रही थी।
15 साल से जेल में बंद है इजलाल :
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 12 साल से अधिक समय से जेल में बंद लोगों को जमानत देने की बात कही थी। इसी आधार पर मुख्य आरोपी इजलाल के अधिवक्ता ने दो महीने पहले जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगाई थी। उसके बाद मंगलवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने इजलाल को जमानत दी है।
जमानत मिलने की जानकारी इजलाल के परिवार ने कोतवाली में इसकी सूचना दी। वहीं, मृतक सुनील ढाका के भाई अनिल ढाका का कहना है कि वर्ष 2008 से वह लगातार इजलाल और उसके परिवार को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वह कोर्ट में अपील करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां