मेरठ पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
3.png)
मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने गोकशी करते हुए दो गोकश गिरफ्तार किए हैं। अवशेष व औजार बरामद तथा घटना में फरार आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश से तमंचा बरामद किया गया है। सुबह थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा आसिफ पुत्र मुस्तफा नि0 गली नं0 27 लख्खीपुरा थाना लोहियानगर उम्र 30 वर्ष, इरशाद पुत्र इब्राहिम नि0 गली नं0 27 न्यू इस्लाम नगर थाना लोहिया नगर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना करते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया था।
आज रात्रि में मुकदमा में फरार चल रहे अभियुक्त साजिद हकला पुत्र नूर मौहम्मद नि0 दुन्नी पार्षद वाली गली जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर मेरठ को जुर्रानपुर फाटक से ग्राम नरहाडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर देखा गया। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जुर्रान पुर फाटक से नरहाडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी का प्रयास किया। जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त साजिद उपरोक्त के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।