मेरठ: युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का आयोजन, पीएम से वर्चुअल संवाद का मिलेगा मौका
मेरठ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत (मेरा युवा भारत) प्लेटफॉर्म द्वारा युवाओं को सक्रिय एवं सशक्त भागीदारी देने के उद्देश्य से ‘मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ने, उनकी आकांक्षाओं एवं नीतिगत सुझावों को सरकार तक पहुँचाने तथा विकसित भारत 2047 के विजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस संबंध में मेरा युवा भारत विभाग के जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में विचार-लेखन का अवसर मिलेगा।
विषय मुख्यतः – विकास, युवा सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय विकास से जुड़े होंगे। विशेष बात यह है कि चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहाँ वे अपने विचार एवं सुझाव सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे।
अभियान 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा। इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिले के युवा स्वयंसेवक, कॉलेजों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर एवं फ्लेक्स के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां