मेरठ में शब-ए-बारात पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, शहर में यातायात सुचारु
मेरठ। आज शब-ए-बारात के दृष्टिगत मेरठ में यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके लिए भारी वाहनों का डायवर्जन शहर के अंदर आने के लिए किया गया है। रूट डायवर्जन निम्न अनुसार है।
जनपद हापुड से आने वाले भारी वाहन बिजली बम्बा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा से तेजगढी चौराहा से सीसीएस यूनिवर्सिटी होते हुए जेलचुंगी चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरमपुल(एन0एच0-58) से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
गढ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरमपुल(एन0एच0-58) से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
मोदीपुरम पुल(एन0एच0-58) से आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा से जीरोमाईल चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा/तेजगढी चौराहा से गढ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा, बिजली बम्बा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
बागपत पुल से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए टीपीनगर गेट से बिजली बंबा चौराहा से परतापुर/बिजली बम्बा चौराहा की ओर जा सकेंगे।
5-परतापुर से आने वाले भारी वाहन दैनिक जागरण चौराहा से टीपीनगर गेट से टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड बागपत पुल से एन0एच0-58 से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन एन0एच0-58 होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेेंगे।
बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरोमाईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से एन0एच0-58 से या कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ रोड या तेजगढी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड जा सकेंगे।
एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड अडडा चौराहा,बच्चापार्क, बेगमपुल तक एवं बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट तथा बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड पर भारी वाहन पूर्णतयः प्रतिन्धित रहेगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां