मेरठ में मनोहर नाथ मंदिर में हरिद्वार से पहुंचे साधु, हंगामा, पुलिस ने वापस लौटाया
मेरठ़ । सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में सोमवार को हरिद्वार से साधुओं का जत्था आ आया। साधुओं ने मंदिर में यज्ञ-हवन का प्रयास किया तो वहां पर हंगामा होगा गया। पुलिस ने इसे विवादित मामला बताकर साधुओं को शांत किया और उन्हें हरिद्वार वापस भेज दिया। मेरठ में सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ […]
मेरठ़ । सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में सोमवार को हरिद्वार से साधुओं का जत्था आ आया। साधुओं ने मंदिर में यज्ञ-हवन का प्रयास किया तो वहां पर हंगामा होगा गया। पुलिस ने इसे विवादित मामला बताकर साधुओं को शांत किया और उन्हें हरिद्वार वापस भेज दिया।
इन साधु और साध्वियों ने मंदिर में यज्ञ-हवन का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी-फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया।
ये भी पढ़ें मेरठ में सेफर इंटरनेट डे 2026 पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला, सरकारी कर्मचारियों को जागरूक किया गयासीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया और रिसीवर ने साधुओं को बताया कि यह विवादित संपत्ति है। साधुओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।
इसके बाद बड़ी संख्या में वहां पर फोर्स बुला ली गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए साधुओं को बस में बैठाकर वापस हरिद्वार के लिए भेज दिया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का फैसला आने तक प्रशासन की ओर से यहां रिसीवर नियुक्त किया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां