बंधन बैंककर्मी से 50 हजार की लूट,एक आरोपी गिरफ्तार,लूटी हुई बाइक बरामद
अररिया। अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र के खजुरिया-टिकुलिया सड़क मार्ग में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने क्लेकशन कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिया गया। फारबिसगंज बंधन बैंक के कर्मचारी और सुपौल के त्रिवेणीगंज के कठकलुआ गांव के 25 वर्षीय सोनम कुमार पिता- राजेंद्र […]
अररिया। अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र के खजुरिया-टिकुलिया सड़क मार्ग में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने क्लेकशन कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिया गया।
फारबिसगंज बंधन बैंक के कर्मचारी और सुपौल के त्रिवेणीगंज के कठकलुआ गांव के 25 वर्षीय सोनम कुमार पिता- राजेंद्र मंडल डेली कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी क्रम में बदमाशों ने घेराव किया और उनसे हथियार के बट और चाकू से प्रहार कर घायल करते हुए कलेक्शन के सभी रुपैया लूट लिया। बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल भी लूट लिए।
घटना की सूचना के बाद जोगबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए लूटा हुआ मोटरसाइकिल को बरामद किया।मामले में पुलिस ने एक आरोपी मो.गुड्डू पिता – मो.रज्जाक,खजूरबाड़ी, जोगबनी को गिरफ्तार किया।लूट की राशि और अन्य एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां