अखिलेश यादव ने एसआईआर पर उठाए सवाल, बोले- दो से तीन करोड़ वोट काटे जाने की साजिश

On

सहारनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए करीब दो से तीन करोड़ लोगों के वोट कट सकते हैं। एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व अधिक से अधिक लोगों का वोट बनवाना है, लेकिन उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए करीब दो से तीन करोड़ लोगों के वोट कट सकते हैं। जनता कागज ढूंढने में परेशान है, जबकि हर किसी के पास आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट और रेटिना की जानकारी पहले से दर्ज है।

और पढ़ें पेड़ पर अजगर और खेतों में तीन बच्चे! कन्नौज में दहशत का माहौल!

आधुनिक तकनीक का सही उपयोग होता तो न फार्म भरना पड़ता, न कागज ढूंढने पड़ते और न ही बीएलओ को जोखिम उठाकर घर-घर जाना पड़ता। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम देगी। सहारनपुर की जनता ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन का साथ दिया था और उन्हें भरोसा है कि आगे भी जनता समाजवादी पार्टी और गठबंधन को समर्थन देगी, जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर जनता को परेशान कर रही है, जैसा कि नोटबंदी और कोविड के दौरान किया गया था। महाकुंभ में भी कई लोगों की जान गई, लेकिन सरकार ने सही आंकड़े जारी नहीं किए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुके हैं।

और पढ़ें औरैया: कफ सीरप पीने के बाद दो भाइयों की बिगड़ी तबियत, बड़े भाई रोहन की मौत, छोटा सैफई रेफर

डॉलर के मुकाबले लगातार गिरती रुपए की कीमत को उन्होंने आर्थिक संकट का संकेत बताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं और सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर सहित हर वर्ग परेशान है और सरकार भावनाओं की राजनीति के सहारे सत्ता चला रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार संविधान से नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों से संचालित हो रही है, जबकि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शासन को संविधान के मार्ग पर चलने का स्पष्ट रास्ता दिखाया था। 

और पढ़ें सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लेखक के बारे में

नवीनतम

CM योगी ने जनप्रतिनिधियों को दिया मंत्र, 'घुसपैठियों को न मिले जगह'; वोटर लिस्ट पर पैनी नज़र रखने के निर्देश

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम सहारनपुर मंडल के भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को चुनावी और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 

इंडिगो संकट का छठा दिन: दिल्ली-मुंबई में 200 से अधिक उड़ानें रद्द; एयरलाइन को 10 दिसंबर तक स्थिरता की उम्मीद

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का परिचालन संकट छठे दिन भी जारी रहा, जिसके चलते रविवार...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इंडिगो संकट का छठा दिन: दिल्ली-मुंबई में 200 से अधिक उड़ानें रद्द; एयरलाइन को 10 दिसंबर तक स्थिरता की उम्मीद

सुलतानपुर में सरे राह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र में अपहरण और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

पुलिस लाइन बैरक में हाई-वोल्टेज ड्रामा; नशे में धुत सिपाहियों में ईंट-पत्थर चले, दो निलंबित

मीरजापुर : पुलिस लाइन की बैरक में शनिवार शाम सवा सात बजे अनुशासन की सीमाएँ लाँघने वाला एक ऐसा नज़ारा...

डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र पर मारा छापा, प्रभारी को लगाई फटकार, किसानों से हो रही थी ₹200 प्रति ट्रॉली की वसूली

फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार देर शाम रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का औचक...

उत्तर प्रदेश