शुकतीर्थ धर्म संसद से उठी मांग—भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाए, 2027 में PM बनें योगी आदित्यनाथ

On

मुज़फ्फरनगर: पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमान धाम में रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा सनातन धर्म संसद का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए अनेक साधु-संतों ने भाग लिया। इस मंच से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने और योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग प्रखर रूप से उठाई गई। कार्यक्रम में 12 सूत्रीय मांगों का एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्तुत किया गया। शीघ्र ही यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री को भी भेजा जाएगा।

मुजफ्फरनगर में जिला कारागार में डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों और रसोईघर की ली तलाशी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जिला कारागार में डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों और रसोईघर की ली तलाशी

भारत माता की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा विश्व मानवता के लिए कराह रहा है, और विश्व की निगाहें केवल भारत पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि शांति केवल सनातन धर्म से ही मिलेगी, जिसकी रक्षा की आज सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने देश में हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने के चिंताजनक आंकड़ों पर प्रकाश डाला और कहा, "एक हिन्दू पर हुए हमले को सभी हिंदुओं पर हमला माना जाए।"

ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर ये भी पढ़ें  ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर

Moran (3)

गैंग सरगना राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापामारी,करोड़ों का माल बरामद ये भी पढ़ें  गैंग सरगना राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापामारी,करोड़ों का माल बरामद

स्वामी प्रबोधानन्द ने हरिद्वार धर्म संसद के बाद साधु-संतों पर हुए मुकदमों पर भी रोष व्यक्त किया और इसे स्वयं को हिंदू हितैषी कहने वाली सरकार में होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और हिन्दू राष्ट्र रहेगा, केवल इसकी घोषणा होनी शेष है, जिसके लिए योगी आदित्यनाथ जैसे संत में साहस है, और उन्हें अब 2027 में प्रधानमंत्री बनने की आवश्यकता है। उनके द्वारा योगी आदित्यनाथ का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तुत करते ही सभागार ‘जय जय श्रीराम’ और ‘योगी बाबा की’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

दिल्ली से पहुंची नाजिया इलाही ने अपने जोशीले सम्बोधन में कहा कि जिस तरह जुमे के दिन मुस्लिम नमाज अदा करते हैं, हिंदुओं को भी हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद में अजान के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है तो हनुमान चालीसा के लिए भी कोई अनुमति की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानन्द महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, मैत्रेयी गिरी महाराज, स्वामी अनंतानन्द महाराज और आचार्य विष्णु महाराज समेत अन्य संतों ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर गंभीर चिंता प्रकट की तथा सनातन की रक्षा के संकल्प को दोहराया। इस दौरान गौसेवा और गौपालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

मुख्यमंत्री को भेजे गए 12 प्रमुख प्रस्तावों में शामिल हैं:

  1. भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की घोषणा करना।

  2. गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना।

  3. सनातन बोर्ड का गठन किया जाना।

  4. सामाजिक एकता एवं समरसता को बढ़ावा देना और जाति विभेद समाप्त करना।

  5. जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू करना।

  6. मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा मिटाए गए मंदिरों आदि को पुन: वापस करने हेतु कानून बनाना।

  7. मुजफ़्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती ने की व संचालन विवेकानंद महाराज तथा हिन्दू संघर्ष समिति के संरक्षक अमित गुप्ता ने किया। आयोजन समिति के नरेंद्र पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति और साध्वी पूजा, चन्द्रमा ब्रह्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Views: 188

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

खतौली। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

रियाद/ तेहरान- सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान हवाईअड्डे की ओर बढ़ रहे पांच 'हमलावर' ईरानी ड्रोनों को मार गिराया है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

राष्ट्रपति ने लखपति बिटिया, होली–दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' कार्यक्रम में दिल्ली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 राष्ट्रपति ने लखपति बिटिया, होली–दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियां

अयोध्या/नई दिल्ली। फाल्गुन पूर्णिमा, 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों में...
Breaking News  राष्ट्रीय  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियां

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबको सुरक्षा का एहसास है और सबके मन में एक-दूसरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

खतौली। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबको सुरक्षा का एहसास है और सबके मन में एक-दूसरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

मुरादाबाद: भाजपा के भव्य होली मिलन में भूपेंद्र सिंह का शंखनाद, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मुरादाबाद। होली के उल्लास के बीच भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में एक भव्य...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: भाजपा के भव्य होली मिलन में भूपेंद्र सिंह का शंखनाद, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

   सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं