मुजफ्फरनगर का वॉलीबॉल चमका देशभर में..69वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल
मुजफ्फरनगर। खेल जगत में मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित प्रतिष्ठित 69वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे मेंस वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में मुजफ्फरनगर के चार खिलाड़ी देशभर के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें पुडुचेरी को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया 2,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
यह ऐतिहासिक उपलब्धि रेलवे कोच राजीव कुमार तोमर के नेतृत्व में हासिल हुई, जिनकी कड़ी मेहनत और शानदार प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि मुजफ्फरनगर के युवा खिलाड़ियों ने इंटर रेलवे स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
जनपद के चार खिलाड़ी बने चैंपियनशिप के सितारे सिल्वर मेडल जीतने वाले मुजफ्फरनगर के होनहार खिलाडी
तनीश चौधरी, हर्ष मलिक, विशाल चौधरी, मुकुल राना ये चारों खिलाड़ी नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, गुवाहाटी (असम) में सेवारत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर रेलवे की ओर से खेलते हैं। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने सर्विस, स्मैश, ब्लॉक और डिफेंस में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, जिसके दम पर टीम ने फाइनल तक पहुंचकर शानदार खेल का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का समापन 2 दिसंबर को हुआ, जिसमें इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आयोजकों और खेल विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहा गया।
.jpeg)
महिला टीम भी दिखाएगी दम
कोच राजीव कुमार तोमर रेलवे की महिला वॉलीबॉल टीम के भी कोच हैं। उनके नेतृत्व में रेलवे की महिला टीम अगले माह होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिससे महिला वर्ग से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर में खुशी की लहर
सिल्वर मेडल की खबर मिलते ही पूरे मुजफ्फरनगर में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। खिलाड़ियों के परिजनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया।

सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ियों और कोच राजीव तोमर को बधाइयों का तांता लग गया है।
खेल प्रेमियों का कहना है कि मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा को यदि सही मार्गदर्शन व अवसर मिले, तो वह राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां