इंडिगो की मुश्किलें बढ़ीं, डीजीसीए ने अब अकाउंटेबल मैनेजर को जारी किया कारण बताओ नोटिस

On

नई दिल्ली । नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को इंडिगो के अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले ठीक इसी तरह का नोटिस नियामक एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को जारी कर चुका है। विमानन नियामक ने कहा कि इंडिगो द्वारा हाल ही में बड़े पैमाने पर उड़ानों को रद्द करने से देश भर के यात्रियों को गंभीर असुविधा और परेशानी हुई है। डीजीसीए के अनुसार, इस बड़ी समस्या के पीछे का मुख्य कारण एयरलाइन द्वारा संशोधित फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए उचित व्यवस्था करने में विफलता है।

ये नियम, जो उड़ान चालक दल के कार्य घंटों और विश्राम अवधि को नियंत्रित करते हैं और हाल ही में लागू हुए हैं, जिससे इंडिगो के लिए बड़ी परिचालन चुनौतियां पैदा हो गई हैं। नोटिस में, नियामक ने कहा कि इंडिगो की "बड़े पैमाने पर परिचालन विफलताएं" योजना, निगरानी और संसाधन प्रबंधन में महत्वपूर्ण खामियों की ओर इशारा करती हैं। नोटिस में आगे कहा गया कि ऐसा लगता है कि एयरलाइन ने विमान नियम, 1937 के नियम 42ए का उल्लंघन किया है, साथ ही ड्यूटी अवधि, उड़ान समय सीमा और चालक दल के सदस्यों के लिए अनिवार्य आराम से संबंधित नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) के कई प्रावधानों का भी उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात: कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में भारी आगजनी, सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 12 की मौत ये भी पढ़ें  पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात: कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में भारी आगजनी, सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 12 की मौत

डीजीसीए ने यह भी कहा कि इंडिगो ने रद्दीकरण के दौरान यात्रियों को आवश्यक सहायता और सुविधाएं प्रदान नहीं कीं, जबकि नियमों के अनुसार एयरलाइनों को उड़ान में देरी, रद्दीकरण या बोर्डिंग से इनकार के मामलों में सहायता प्रदान करना अनिवार्य है। अकाउंटेबल मैनेजर को 24 घंटे के भीतर यह बताने के लिए कहा गया है कि इन उल्लंघनों के लिए प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए। डीजीसीए ने चेतावनी दी है कि अगर इंडिगो समय पर जवाब देने में विफल रहती है, तो वह उपलब्ध जानकारी के आधार पर निर्णय लेगा। इससे पहले नियामक, इंडिगो के सीईओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है। 

मिडिल ईस्ट में गंभीर सैन्य संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने रद्द की 156 उड़ानें ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट में गंभीर सैन्य संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने रद्द की 156 उड़ानें

Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

खतौली। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

रियाद/ तेहरान- सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान हवाईअड्डे की ओर बढ़ रहे पांच 'हमलावर' ईरानी ड्रोनों को मार गिराया है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

राष्ट्रपति ने लखपति बिटिया, होली–दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' कार्यक्रम में दिल्ली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 राष्ट्रपति ने लखपति बिटिया, होली–दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियां

अयोध्या/नई दिल्ली। फाल्गुन पूर्णिमा, 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों में...
Breaking News  राष्ट्रीय  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियां

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबको सुरक्षा का एहसास है और सबके मन में एक-दूसरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

खतौली। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबको सुरक्षा का एहसास है और सबके मन में एक-दूसरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

मुरादाबाद: भाजपा के भव्य होली मिलन में भूपेंद्र सिंह का शंखनाद, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मुरादाबाद। होली के उल्लास के बीच भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में एक भव्य...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: भाजपा के भव्य होली मिलन में भूपेंद्र सिंह का शंखनाद, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

   सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं