मुज़फ्फरनगर में अकेली महिला का सूना घर चोरों ने खंगाला, लाखों के जेवर-सामान चोरी, इसी घर में दोबारा हुई बड़ी वारदात
मुज़फ्फरनगर (मंसूरपुर): मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से लौटी कुंतलेश त्यागी पत्नी स्व. सुबोध उर्फ डब्बू त्यागी ने अपने घर का मुख्य द्वार खोला। घर के भीतर का नज़ारा देख उनके होश उड़ गए—कमरे अस्त-व्यस्त थे, ताले टूटे थे और अलमारी का लॉकर भी गायब था।
जानकारी के अनुसार, कुंतलेश त्यागी अपनी एकमात्र पुत्री के ससुराल दिल्ली गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाया और छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर बड़ी सावधानी से पूरे मकान को खंगाल डाला। यह चोरी की दूसरी बड़ी घटना है; गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पहले भी चोरों ने उनके घर से दो गैस सिलेंडर चुरा लिए थे। पति और पुत्र को खो चुकीं कुंतलेश त्यागी घर में अकेली रहती हैं, जिसके कारण यह वारदात उनके लिए एक गहरा आघात लेकर आई है।
पीडि़ता द्वारा मंसूरपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, चोर घर से सोने के टॉप्स, चांदी के सिक्के व अन्य जेवर, गैस सिलेंडर, इनवर्टर की बैटरी, देसी घी, मिक्सर-जूसर मशीन, अनाज सहित अन्य मूल्यवान घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल वारदात की सूचना मिलते ही राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी प्रभारी अमित चौधरी फ़ोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच की। उन्होंने पीडि़ता को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि चौकी प्रभारी अमित चौधरी समेत पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां