पेड़ पर अजगर और खेतों में तीन बच्चे! कन्नौज में दहशत का माहौल!
कन्नौज के खुबरियापुर और चटोरापुर गांव में अचानक अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया। छिबरामऊ के खुबरियापुर गांव में एक विशाल अजगर पेड़ पर लिपटा नजर आया। जैसे ही ग्रामीणों ने इसे देखा, गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वहीं सौरिख के चटोरापुर गांव में तीन अजगर के बच्चे दिखाई पड़े। एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों में चार अजगर देखे जाने से लोगों में भय का माहौल बन गया।
वन दारोगा ने बताया कि सभी अजगरों को सुरक्षित पकड़ लिया गया है और जल्द ही उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अजगर या अन्य बड़े सांप दिखने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिलग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतने बड़े अजगर को इतनी करीब से देखा। कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आए जबकि महिलाओं और बच्चों में डर साफ देखा गया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में 20 लाख की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाईइस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वन विभाग ने राहत दी है कि सभी अजगर सुरक्षित जंगल में पहुंचा दिए गए हैं और फिलहाल दोनों गांवों में स्थिति सामान्य है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां