मुज़फ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्यूशन जा रहे दसवीं के छात्र की मौत
मुज़फ्फरनगर: मीरापुर कस्बे में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दसवीं कक्षा के एक होनहार छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतक छात्र के परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे ग्राम कासमपुर खोला में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, आदित्य कपासिया पुत्र परमित कपासिया (निवासी ग्राम कासमपुर खोला), कस्बे के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह वह अपनी बाईक से ट्यूशन पढ़ने के लिए मीरापुर जा रहा था। जैसे ही वह सिकरेड़ा पेट्रोल पंप के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुँचा, वहीं किनारे खड़ी एक वैगनआर कार के चालक ने अचानक कार की खिड़की खोल दी।
इस अप्रत्याशित घटना के कारण आदित्य की बाईक का संतुलन बिगड़ गया और वह तुरंत हाईवे पर दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य वापस वैगनआर कार से जा टकराया और सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और परिजनों को खबर दी। घायल छात्र को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीरापुर पुलिस ने दोनों कार चालकों को हिरासत में ले लिया है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्र की आकस्मिक मृत्यु पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में गहरा मातम छा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां